Jaisalmer: त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग की सख्ती, खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

Jaisalmer: त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग की सख्ती, खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

जैसलमेर. आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले में विशेष निरीक्षण एवं नमूनीकरण अभियान शुरू किया है। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण, राजस्थान, जयपुर के निर्देशों की पालना में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुरलीधर सोनी के निर्देशन में विभागीय टीम ने शुक्रवार को जैसलमेर शहर में विभिन्न मिठाई की दुकानों, होटल और रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। अभियान के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और शुद्धता की जांच के लिए गुलाब जामुन, घोटवा मिठाई, पेड़ा, पनीर, मावा और खाद्य तेल के छह नमूने लिए गए। सभी नमूने जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

दो प्रतिष्ठानों को सुधार सूचना

निरीक्षण के दौरान दो व्यापारिक प्रतिष्ठानों में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता से संबंधित कमियां मिलीं। विभाग ने दोनों प्रतिष्ठानों को सुधार सूचना जारी कर निर्धारित समय में कमियां दूर करने के निर्देश दिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी किशनाराम कड़वासरा ने खाद्य कारोबारियों को प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई और व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। कर्मचारियों के स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र, पेयजल की जांच रिपोर्ट, नियमित पेस्ट कंट्रोल, खाद्य पदार्थों के सुरक्षित भंडारण सहित एफएसएसएआई के खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता मानकों की पालना सुनिश्चित करने को कहा गया। कड़वासरा ने बताया कि त्योहारी सीजन में मिठाई, मावा, पनीर, दूध एवं दुग्ध उत्पाद, खाद्य तेल सहित अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। मिलावट या अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण और विक्रय पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने आमजन से खाद्य सामग्री खरीदते समय गुणवत्ता, पैकिंग, निर्माण और उपयोग की तिथि के साथ एफएसएसएआइ लाइसेंस या पंजीकरण की जानकारी जांचने की अपील की। समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया

जैसलमेर. पशुराम चौक स्थित तिरंगेश्वर महादेव मंदिर में रविवार को भगवान भोलेनाथ का भव्य रुद्राभिषेक आयोजित किया जाएगा। धार्मिक आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां चल रही हैं। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। रुद्राभिषेक में विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का अभिषेक किया जाएगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। आयोजकों के अनुसार रुद्राभिषेक के माध्यम से क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की जाएगी। तिरंगेश्वर महादेव मंदिर विकास सेवा समिति के संरक्षक घनश्याम चुरा और अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण श्रीमाली ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में मंदिर पहुंचकर रुद्राभिषेक में शामिल होने और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *