लखीसराय के कबैया थाना क्षेत्र में युवक सचिन कुमार हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी सोनम देवी, उसके पति निलेश कुमार, निलेश के पिता पंकज सिंह और शव ठिकाने लगाने में मदद करने वाला रंजय कुमार शामिल हैं। मृतक के पिता के बयान पर सोनम देवी, निलेश कुमार और मनीष कुमार को नामजद किया गया था। पुलिस फरार नामजद आरोपी मनीष कुमार की तलाश में छापेमारी कर रही है। सचिन कुमार बुधवार से लापता था, जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। गुरुवार को उसका शव बरामद किया गया। मृतक के पिता ने अपनी प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि सचिन का सोनम देवी के साथ अवैध संबंध था। इसी विवाद के चलते सचिन को किराए के मकान में बुलाया गया और उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई गई। पुलिस के मुताबिक, निलेश कुमार ने अपने सहयोगी रंजय कुमार की मदद से शव को बाइक पर लादकर एक सुनसान जगह पर फेंक दिया। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक सहित अन्य साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। हत्याकांड में अन्य संभावित लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी मनीष की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। इस मामले में स्पीडी ट्रायल के माध्यम से आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी। लखीसराय के कबैया थाना क्षेत्र में युवक सचिन कुमार हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी सोनम देवी, उसके पति निलेश कुमार, निलेश के पिता पंकज सिंह और शव ठिकाने लगाने में मदद करने वाला रंजय कुमार शामिल हैं। मृतक के पिता के बयान पर सोनम देवी, निलेश कुमार और मनीष कुमार को नामजद किया गया था। पुलिस फरार नामजद आरोपी मनीष कुमार की तलाश में छापेमारी कर रही है। सचिन कुमार बुधवार से लापता था, जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। गुरुवार को उसका शव बरामद किया गया। मृतक के पिता ने अपनी प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि सचिन का सोनम देवी के साथ अवैध संबंध था। इसी विवाद के चलते सचिन को किराए के मकान में बुलाया गया और उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई गई। पुलिस के मुताबिक, निलेश कुमार ने अपने सहयोगी रंजय कुमार की मदद से शव को बाइक पर लादकर एक सुनसान जगह पर फेंक दिया। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक सहित अन्य साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। हत्याकांड में अन्य संभावित लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी मनीष की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। इस मामले में स्पीडी ट्रायल के माध्यम से आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी।

