क्या भारत की तरह बांग्लादेश भी तोड़ेगा ऑस्ट्रेलिया का घमंड? ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए तैयार नजमुल हुसैन शांतो

क्या भारत की तरह बांग्लादेश भी तोड़ेगा ऑस्ट्रेलिया का घमंड? ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए तैयार नजमुल हुसैन शांतो

बांग्लादेश के पास ऑस्ट्रेलिया में अपनी पहली सीरीज़ जीत हासिल करने का शानदार मौका है। वहीं ऑस्ट्रेलिया को अपना सूपड़ा साफ होने से बचाने के लिए यह मुक़ाबला हर हाल में जीतना होगा। 

Australia vs Bangladesh, 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुक़ाबला कल यानि 22 अगस्त से खेला जाएगा। दक्षिण मैके के ग्रेट बैरियर रीफ़ एरीना में खेले जाने वाले इस मैच में मेजबान टीम दबाव में रहेगी। क्योंकि बांग्लादेश ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए ऑस्ट्रेलिया को पहले टेस्ट मैच में 9 विकेट से हरा सीरीज में 0-1 से पहले ही बढ़त बना ली है।

बांग्लादेश के पास सीरीज जीतने का मौका

बांग्लादेश के पास ऑस्ट्रेलिया में अपनी पहली सीरीज़ जीत हासिल करने का शानदार मौका है। अगर दूसरा टेस्ट ड्रॉ भी हो जाता है तब भी मेहमान टीम सीरीज अपने नाम कर लेगी। वहीं ऑस्ट्रेलिया को अपना सूपड़ा साफ होने से बचाने के लिए यह मुक़ाबला हर हाल में जीतना होगा।

एशियाई टीमों में सिर्फ भारत ने ही ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट सीरीज़ हराई है। डार्विन में खेले गए पहले मैच में बांग्लादेशी बल्लेबाजों ने गर्म मौसम और बल्लेबाज़ी के लिए अनुकूल हालात का पूरा फ़ायदा उठाया था। लेकिन मैके में हालत बिलकुल अलग होंगे। यहां की पिच में काफी उछाल है। हालांकि, बांग्लादेश का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है और कप्तान नजमुल हुसैन शांतो इस तरह की चुनौती के लिए तैयार हैं।

मैके की पिच में उछाल मिलेगा

दूसरे टेस्ट से पहले उन्होंने कहा, “यहां डार्विन के मुकाबले थोड़ी ज़्यादा उछाल होगी। यहां आने से पहले हम इसी तरह की उछाल वाली पिच के लिए तैयारी कर रहे थे। हमने ज़िम्बाब्वे के खिलाफ एक सीरीज़ खेली थी, जिसमें हमें लगभग ऐसी ही पिच मिली थी, इसलिए हमें पता है कि इस पर कैसे खेलना है। पिछले कुछ दिनों में नेट सेशन के दौरान बल्लेबाज़ अपनी स्किल्स पर काम कर रहे हैं। मुझे लगता है कि वे इस अतिरिक्त उछाल का अच्छी तरह सामना कर लेंगे।”

पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 198 रन पर ऑल-आउट करने के बाद, बांग्लादेश ने पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, जोश हेज़लवुड और नाथन लियोन जैसे गेंदबाजों वाली टीम के खिलाफ़ 426 रनों का बड़ा स्कोर बनाया था। इसके बाद, ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी एक बार फिर नाकाम रही और बांग्लादेश को चौथी पारी में जीत के लिए सिर्फ़ 57 रन बनाने थे। शांतो ने कहा कि बल्ले से किए गए इस शानदार प्रदर्शन से उन्हें जो आत्मविश्वास मिला है, वह लंबे समय तक बना रहेगा।

आत्मविश्वास से भरी हुई है टीम

शांतो ने आगे कहा, “व्यक्तिगत रूप से, मैं सच में इस तरह की बॉलिंग अटैक का सामना करना चाहता था क्योंकि मेरा हमेशा से मानना ​​रहा है कि अगर मैं इस तरह की बॉलिंग अटैक के खिलाफ़ रन बना सकता हूं, तो मैं किसी के भी खिलाफ़ रन बना पाऊँगा।”

उन्होंने कहा, “यह एक मौका है। बैटिंग यूनिट के तौर पर यह एक बहुत बड़ी चुनौती है। जब आप ऐसी टीम के खिलाफ़ रन बनाते हैं, तो इससे आपको आगे के लिए बहुत आत्मविश्वास मिलता है, खासकर जब हम ऐसे हालात में या ऐसी बॉलिंग अटैक के खिलाफ़ खेलते हैं। तो यहाँ आने से पहले मैं इन्हीं चीज़ों के बारे में सोच रहा था, और इससे बहुत मदद मिलती है।”

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *