मैनपुरी-कुरावली मार्ग पर अंजनी के समीप शुक्रवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए एक किसान का आगरा के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान शाम को निधन हो गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल किसान को जिला अस्पताल से आगरा रेफर किया गया था। बिछवां थाना क्षेत्र के शीतलपुर निवासी रघुवीर शाक्य (55) शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे बाइक से मैनपुरी जा रहे थे। अंजनी के समीप अर्चित कोल्ड स्टोर के सामने पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और रघुवीर सड़क से नीचे जा गिरे। पुलिस कर रही मामले की जांच हादसा होते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गंभीर हालत में रघुवीर को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उन्हें आगरा के पुष्पांजलि अस्पताल में भर्ती कराया। शाम को उपचार के दौरान रघुवीर शाक्य का निधन हो गया। रघुवीर खेती-किसानी का काम करते थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिवार और गांव में दुख का माहौल है। फिलहाल, पुलिस हादसे को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है।

