नोमेहल्ला शरीफ के सज्जादानशीन ख्वाजा सुल्तान अहमद का इंतकाल:लंबे समय से चल रहा था इलाज, निजी अस्पताल में ली आखिरी सांस, रात को होगा सुपुर्द-ए-खाक

नोमेहल्ला शरीफ के सज्जादानशीन ख्वाजा सुल्तान अहमद का इंतकाल:लंबे समय से चल रहा था इलाज, निजी अस्पताल में ली आखिरी सांस, रात को होगा सुपुर्द-ए-खाक

बरेली की दरगाह नासिर मियां नोमेहल्ला शरीफ के साहिब-ए-सज्जादा अलहाज ख्वाजा सुल्तान अहमद नासरी साबरी का शुक्रवार तड़के इंतकाल हो गया। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे और बरेली के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके इंतकाल की खबर मिलते ही अकीदतमंदों में शोक की लहर दौड़ गई। शाम को दरगाह परिसर में होगा सुपुर्द-ए-खाक
परिजनों के अनुसार, ख्वाजा सुल्तान अहमद नासरी साबरी के शव का सुपुर्द-ए-खाक शुक्रवार रात नोमेहल्ला मस्जिद स्थित दरगाह नासिर मियां में किया जाएगा। उनके इंतकाल की खबर के बाद बड़ी संख्या में अकीदतमंद और अनुयायी दरगाह पहुंचने लगे। लंबे समय से चल रहा था इलाज
बताया गया कि ख्वाजा सुल्तान अहमद नासरी साबरी की तबीयत पिछले काफी समय से खराब थी। हालत बिगड़ने पर उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार तड़के उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके इंतकाल की खबर से दरगाह से जुड़े लोगों और अकीदतमंदों में गम का माहौल है। बड़ी संख्या में लोग उनके अंतिम दर्शन और जनाजे में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *