Eng vs Pak: जो रूट ने बल्‍लेबाजी के बाद फील्डिंग में भी किया कमाल, स्टीव स्मिथ का पछाड़ बने दुनिया के नंबर-1 फील्डर

Eng vs Pak: जो रूट ने बल्‍लेबाजी के बाद फील्डिंग में भी किया कमाल, स्टीव स्मिथ का पछाड़ बने दुनिया के नंबर-1 फील्डर

Eng vs Pak 1st Test: इंग्‍लैंड और पाकिस्‍तान के बीच खेले जा रहे पहले टेस्‍ट में बल्‍ले के बाद फील्डिंग में भी जो रूट ने एक विश्‍व रिकॉर्ड अपने नाम किया है। पाकिस्‍तान की दूसरी पारी में अजान अवैस का कैच लेते ही वह स्‍टीव स्मिथ को पछाड़ दुनिया के सबसे ज्‍यादा कैच लेने वाले दुनिया के नंबर-1 फील्‍डर बन गए। 

England vs Pakistan 1st Test: इंग्‍लैंड और पाकिस्‍तान के बीच तीन मैचों की टेस्‍ट सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में मेजबान इंग्‍लैंड काफी मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। इस मैच में पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी पाकिस्‍तान की टीम अपनी पहली में सिर्फ 171 रनों पर ढेर हो गई। इसके जवाब में इंग्लिश टीम ने 409 रन बनाते हुए पहली पारी के आधार पर 238 रन की बढ़ हासिल की। फिलहाल तीसरे दिन लंच ब्रेक तक पाकिस्‍तानी टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 59 रन बनाए हैं। वह अभी भी 179 रन पीछे है। यहां से उस पर पारी से हार का खतरा भी मंडरा रहा है। वहीं, इंग्‍लैंड की ओर से पहली पारी में 66 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेलने वाले जो रूट ने फील्डिंग में भी एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है।

तोड़ा स्‍टीव स्मिथ का रिकॉर्ड

बता दें कि पाकिस्‍तान की दूसरी पारी से पहले जो रूट के नाम टेस्‍ट क्रिकेट में 218 कैच दर्ज थे और वह ऑस्‍ट्रेलिया के स्‍टार खिलाड़ी स्‍टीव स्मिथ 218 कैच के साथ बराबरी पर थे। पाकिस्‍तान की दूसरी पारी में अजान अवैस का कैच लेते ही वह सबसे ज्‍यादा टेस्‍ट कैच लेने वाले दुनिया के शीर्ष खिलाड़ी बन गए।

बता दें कि टेस्‍ट क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले प्‍लेयर्स की सूची में राहुल द्रविड़ तीसरे स्‍थान पर हैं। उन्‍होंने अपने करियर में भारत के लिए 164 टेस्‍ट मैचों की 301 पारियों में 210 कैच लिए थे। शीर्ष 10 में सिर्फ द्रविड़ ही एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं।

टेस्ट करियर में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी

रैंक खिलाड़ी देश मैच पारियां कैच एक पारी में सर्वाधिक
1 जो रूट इंग्लैंड 167* 319 219 4
2 स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया 124 237 218 5
3 राहुल द्रविड़ भारत 164 301 210 3
4 महेला जयवर्धने श्रीलंका 149 270 205 4
5 जैक्स कैलिस दक्षिण अफ्रीका 166 315 200 4
6 रिकी पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया 168 328 196 3
7 मार्क वॉ ऑस्ट्रेलिया 128 245 181 4
8 एलिस्टेयर कुक इंग्लैंड 161 300 175 3
9 स्टीफन फ्लेमिंग न्यूजीलैंड 111 199 171 5
10 ग्रीम स्मिथ दक्षिण अफ्रीका 117 225 169 5

खबर अपडेट हो रही है…

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *