मुंगेर के पूरवसराय थाना क्षेत्र के कमेला मोहल्ले में पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक घर से भारी मात्रा में अवैध हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। मामले का खुलासा करते हुए एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि पूरवसराय थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि कमेला मोहल्ले में कुछ व्यक्ति अपने घर से अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री और तस्करी कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। एंड्रॉइड मोबाइल फोन भी जब्त किया गया इस टीम में पूरवसराय थानाध्यक्ष सौरभ कुमार और जिला सूचना इकाई को शामिल किया गया। टीम ने चिन्हित घर की घेराबंदी कर विधिवत छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मोहम्मद इरशाद नामक व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से एक दोनाली बंदूक, एक राइफल, चार देसी कट्टा और विभिन्न बोर के 145 जिंदा कारतूस के साथ एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन जब्त किया गया। हथियार बरामदगी को लेकर पूरवसराय थाना में कांड दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी इरशाद से पूछताछ की गई। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही पुलिस एसपी ने बताया कि इस कांड में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की तलाश के लिए विशेष दल का गठन कर छापेमारी की जा रही है। एसपी ने यह भी बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि उसका मोहल्ले में ही किसी व्यक्ति से विवाद था, जिसके कारण ये लोग हथियार जमा कर रहे थे। इसके साथ ही, इन लोगों द्वारा हथियार की तस्करी करने की भी पुष्टि हुई है। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। मुंगेर के पूरवसराय थाना क्षेत्र के कमेला मोहल्ले में पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक घर से भारी मात्रा में अवैध हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। मामले का खुलासा करते हुए एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि पूरवसराय थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि कमेला मोहल्ले में कुछ व्यक्ति अपने घर से अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री और तस्करी कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। एंड्रॉइड मोबाइल फोन भी जब्त किया गया इस टीम में पूरवसराय थानाध्यक्ष सौरभ कुमार और जिला सूचना इकाई को शामिल किया गया। टीम ने चिन्हित घर की घेराबंदी कर विधिवत छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मोहम्मद इरशाद नामक व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से एक दोनाली बंदूक, एक राइफल, चार देसी कट्टा और विभिन्न बोर के 145 जिंदा कारतूस के साथ एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन जब्त किया गया। हथियार बरामदगी को लेकर पूरवसराय थाना में कांड दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी इरशाद से पूछताछ की गई। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही पुलिस एसपी ने बताया कि इस कांड में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की तलाश के लिए विशेष दल का गठन कर छापेमारी की जा रही है। एसपी ने यह भी बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि उसका मोहल्ले में ही किसी व्यक्ति से विवाद था, जिसके कारण ये लोग हथियार जमा कर रहे थे। इसके साथ ही, इन लोगों द्वारा हथियार की तस्करी करने की भी पुष्टि हुई है। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

