सुल्तानपुर स्टेशन का DRM ने किया निरीक्षण:अमृत भारत योजना कार्यों की समीक्षा, बजट कटौती की अफवाहों को किया खारिज

सुल्तानपुर स्टेशन का DRM ने किया निरीक्षण:अमृत भारत योजना कार्यों की समीक्षा, बजट कटौती की अफवाहों को किया खारिज

सुल्तानपुर में उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) सुनील कुमार वर्मा ने शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों, यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत में DRM ने स्टेशन के विकास कार्यों के बजट में कटौती की चर्चाओं को खारिज किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्य स्वीकृत योजना और निर्धारित ड्राइंग के अनुसार कराए जा रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था और निर्माण कार्यों की जांच DRM सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था और निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करना था। उन्होंने स्टेशन के साथ-साथ लेवल क्रॉसिंग गेटों पर सुरक्षा इंतजाम और निर्धारित मानकों के पालन की भी जांच की। उन्होंने अधिकारियों को यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। बजट में कोई कटौती नहीं अमृत भारत स्टेशन योजना के बजट में कटौती और निर्माण कार्यों में संभावित खामियों से जुड़े सवालों पर DRM ने स्पष्ट किया कि बजट में कोई कमी नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि सभी विकास कार्य स्वीकृत योजना के अनुसार तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। लिफ्ट और FOB की सुविधा मिलेगी योजना के तहत जिन प्लेटफॉर्म पर अभी लिफ्ट की सुविधा उपलब्ध नहीं है, वहां नई लिफ्ट लगाई जाएंगी। इससे स्टेशन को दिव्यांग यात्रियों के लिए अधिक सुविधाजनक बनाया जाएगा। इसके अलावा स्टेशन के दूसरे फुट ओवर ब्रिज (FOB) को अंतिम सिरे तक जोड़ा जाएगा। इससे यात्रियों को एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म तक जाने में आसानी होगी। नए भवन में फिनिशिंग का काम जारी DRM ने बताया कि स्टेशन पर नए इंफ्रास्ट्रक्चर का ढांचा लगभग तैयार हो चुका है। अब अंदरूनी फिनिशिंग का काम चल रहा है। सर्कुलेटिंग एरिया में यात्रियों और वाहनों की आवाजाही को भी व्यवस्थित किया जा रहा है। नया ढांचा पूरी तरह तैयार होने के बाद प्राथमिकता के आधार पर पुराने भवन और अन्य हिस्सों में भी आवश्यक सुधार कराए जाएंगे। ये अधिकारी रहे मौजूद निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक सामर्थ्य गुप्ता, वरिष्ठ वाणिज्य निरीक्षक रजनीश कुमार श्रीवास्तव, स्टेशन प्रबंधक वीके गुप्ता, बीएल मीणा, मुख्य टिकट निरीक्षक रईस अहमद और मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक शिव कुमार समेत रेलवे के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *