मैनपुरी के स्कूल में गंदा पानी पीने को मजबूर बच्चे:CM योगी से लगाई गुहार: हाथ में कीड़े वाला पानी लेकर वायरल हुआ वीडियो

मैनपुरी के स्कूल में गंदा पानी पीने को मजबूर बच्चे:CM योगी से लगाई गुहार: हाथ में कीड़े वाला पानी लेकर वायरल हुआ वीडियो

मैनपुरी में स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावों के बीच कुरावली विकासखंड के कुम्हरौआ गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में स्कूल ड्रेस पहने बच्चे हाथों में गंदे पानी से भरे जग लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से विद्यालय में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में आधा दर्जन से अधिक बच्चे दिखाई दे रहे हैं। बच्चों का कहना है कि विद्यालय में लगे समर से गंदा पानी आता है। उनके मुताबिक पानी में गंदगी के साथ कीड़े भी दिखाई देते हैं। इस वजह से उन्हें पीने का पानी लेने के लिए काफी दूर जाना पड़ता है। बच्ची ने CM और ग्राम प्रधान से लगाई गुहार वीडियो में एक बच्ची मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और ग्राम प्रधान से विद्यालय में स्वच्छ पानी की व्यवस्था कराने की अपील करती दिखाई दे रही है। बच्ची का कहना है कि स्कूल में समर लगा है, लेकिन उससे आने वाला पानी साफ नहीं है। उसने विद्यालय में दूसरी जगह बोरिंग कराने की मांग की, ताकि बच्चों को शुद्ध और स्वच्छ पानी मिल सके। हाथ में पानी के जग लेकर सुनाई समस्या बच्ची जब अपनी समस्या बता रही थी, उस दौरान कई अन्य बच्चे भी उसके साथ खड़े नजर आए। सभी बच्चे स्कूल की ड्रेस में थे और उनके हाथों में पानी के जग थे। वीडियो में बच्चों की परेशानी साफ दिखाई दे रही है। पेयजल व्यवस्था पर उठे सवाल गर्मी के मौसम में स्कूल आने वाले बच्चों के सामने पीने के पानी की समस्या सामने आने से विद्यालय की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मुख्यमंत्री से स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने की सीधे अपील वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग भी विद्यालय की पेयजल व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *