आगरा कैंट स्टेशन पर साधु वेशधारी की पिटाई-VIDEO:रेलवे अधिकारी बोले-प्लेटफॉर्म पर महिलाओं से कर रहा था छेड़छाड़

आगरा कैंट स्टेशन पर साधु वेशधारी की पिटाई-VIDEO:रेलवे अधिकारी बोले-प्लेटफॉर्म पर महिलाओं से कर रहा था छेड़छाड़

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में प्लेटफॉर्म पर साधु वेश में एक व्यक्ति को कुछ यात्री और महिला घेरकर पीटते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक रेलवे कर्मी भी एक के बाद एक उसे थप्पड़ मारता दिख रहा है। बाद में भीड़ उसे धक्का देकर स्टेशन के बाहर निकाल देती है। वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे प्रशासन हरकत में आया। आगरा रेल मंडल के पीआरओ संजय गौतम ने बताया कि वायरल वीडियो की प्रारंभिक जांच में यह 13 अगस्त का बताया जा रहा है। यह वीडियो अभी का नहीं है, काफी दिन पुराना है। फिर भी पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक,साधु स्टेशन प्लेटफॉर्म पर महिलाओं से कुछ मांगने के बहाने छेड़छाड़ की। आरोप है कि उसने एक नहीं, बल्कि कई महिला यात्रियों के साथ बैड टच किया। इससे महिला यात्री सहम गईं और शिकायत की। पीड़ित महिलाओं ने प्लेटफॉर्म पर अन्य यात्रियों के साथ मिलकर उस साधु वेशधारी को घेर लिया। गुस्साए यात्रियों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान वहां मौजूद रेलवे कर्मी ने भी उसे थप्पड़ मारे। वीडियो में महिला भी उसे पीटती हुई दिखाई दे रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मारपीट के बाद उसे स्टेशन परिसर से बाहर कर दिया गया। वीडियो देखने पर लोकेशन आगरा कैंट स्टेशन की ही प्रतीत हो रही है। प्लेटफॉर्म और पीछे का बैकग्राउंड भी कैंट स्टेशन का है। पीआरओ संजय गौतम ने कहा कि घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है। आखिर उस दिन ट्रेन में क्या हुआ था, शिकायत दर्ज हुई थी या नहीं, और रेलवे कर्मी द्वारा हाथ उठाना कितना उचित था, इन सभी बिंदुओं पर जांच होगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि ऐसी किसी भी घटना की सूचना तुरंत आरपीएफ या जीआरपी को दें ताकि नियमानुसार कार्रवाई की जा सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *