कासगंज में पुरानी पेंशन बहाली को तिरंगा यात्रा:अटेवा के बैनर तले सैकड़ों शिक्षक-कर्मचारी जुटे, 25 सितंबर को लखनऊ चलने का आह्वान

कासगंज में पुरानी पेंशन बहाली को तिरंगा यात्रा:अटेवा के बैनर तले सैकड़ों शिक्षक-कर्मचारी जुटे, 25 सितंबर को लखनऊ चलने का आह्वान

कासगंज में पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग को लेकर शुक्रवार को कासगंज में अटेवा संगठन के बैनर तले शिक्षक-शिक्षिकाओं और विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन में नारे लगाए। इसके बाद सभी जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे, जहां अपर जिलाधिकारी को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर पुरानी पेंशन व्यवस्था तत्काल बहाल करने की मांग की गई। अटेवा जिलाध्यक्ष योगेश यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों के बुढ़ापे की सुरक्षा और सम्मान से जुड़ी है। कर्मचारियों की यह मांग लंबे समय से चली आ रही है, लेकिन अब तक सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल होने तक आंदोलन जारी रहेगा और 25 सितंबर को लखनऊ में प्रस्तावित कार्यक्रम में अधिक से अधिक कर्मचारियों से पहुंचने का आह्वान किया। तिरंगा यात्रा में पंचायत राज, स्वास्थ्य समेत विभिन्न विभागों के कर्मचारी और शिक्षक-शिक्षिकाएं बड़ी संख्या में शामिल रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *