बिहार के 20 जिलों के 72 प्रखंड अध्यक्षों की ट्रेनिंग:कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले- आप सभी पार्टी के ब्रांड एंबेसडर, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत कीजिए

बिहार के 20 जिलों के 72 प्रखंड अध्यक्षों की ट्रेनिंग:कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले- आप सभी पार्टी के ब्रांड एंबेसडर, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत कीजिए

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के ट्रेनिंग डिपार्टमेंट की ओर से कुटुंबा प्रखंड के तमसी मोड़ के पास एक रिजॉर्ट में शुक्रवार से पार्टी के प्रखंड अध्यक्षों का दो दिवसीय राज्यस्तरीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। राज्य के विभिन्न हिस्सों में कई चरणों में आयोजित होने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे चरण की मेजबानी औरंगाबाद कर रहा है। ट्रेनिंग में औरंगाबाद समेत आसपास के 20 जिलों के 72 प्रखंड अध्यक्ष भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रखंड स्तर पर संगठन को मजबूत करने के साथ अध्यक्षों को वैचारिक, सांगठनिक और आधुनिक राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयार करना है। पार्टी की विचारधारा और संगठनात्मक जिम्मेदारियों पर प्रशिक्षण ट्रेनिंग कैंप में प्रखंड अध्यक्षों को कांग्रेस पार्टी के आदर्श, दर्शन, उद्देश्य और नीतियों के साथ देश के लिए पार्टी की ओर से किए गए संघर्ष और भारत निर्माण की कहानी की जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा प्रखंड अध्यक्षों की भूमिका और उनके दायित्व, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के बीपीसीसी एप, आधुनिक राजनीति में वैचारिक अनुप्रयोग, बिहार का वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य और कांग्रेस की भूमिका जैसे विषय भी प्रशिक्षण का हिस्सा हैं। वहीं, राजनीति में महिलाओं की सहभागिता, शक्ति अभियान, जन लामबंदी के अभिनव एवं आधुनिक तरीके तथा मीडिया और सोशल मीडिया प्रबंधन पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के माध्यम से प्रखंड अध्यक्षों को बदलते राजनीतिक और डिजिटल परिवेश के अनुरूप संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी तरीके से संचालित करने के गुर बताए जा रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने बढ़ाया कार्यकर्ताओं का उत्साह प्रशिक्षण के शुभारंभ के अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश कुमार ने पार्टी ध्वज का झंडोत्तोलन किया। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलित कर प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में प्रदेश अध्यक्ष ने प्रखंड अध्यक्षों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि पार्टी के प्रति समर्पण, निष्ठा, सक्रियता और जन जुड़ाव के आधार पर संगठन सृजन अभियान के तहत उन्हें प्रखंड अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि प्रखंड अध्यक्ष कांग्रेस के ब्रांड एम्बेसडर हैं। उनके संघर्ष और जनहित में किए जाने वाले कार्यों से ही संबंधित क्षेत्र में कांग्रेस की पहचान मजबूत होगी। पंचायत और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी प्रखंड अध्यक्षों पर है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य संगठनात्मक दक्षता बढ़ाना, नेतृत्व क्षमता विकसित करना और जनता के बीच प्रखंड अध्यक्षों की प्रभावी भूमिका सुनिश्चित करना है। राजेश कुमार ने कहा कि उन्हें शुरू से ही कुटुंबा से लगाव रहा है और यहां प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होना उनके लिए गर्व का विषय है। पहले दिन चार सत्रों में विशेषज्ञों ने दिए प्रशिक्षण उद्घाटन के बाद प्रथम दिन चार अलग-अलग सत्र आयोजित किए गए। पहले सत्र में प्रो. रणजीत कुमार मिश्र ने कांग्रेस पार्टी के आदर्श, दर्शन, उद्देश्य, नीतियों, मार्ग और देश के लिए पार्टी के संघर्ष से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण दिया। दूसरे सत्र में राजकुमार मीणा ने भारत निर्माण की कहानी पर विस्तार से जानकारी दी। तीसरे सत्र में डॉ. चंदन यादव ने प्रखंड अध्यक्षों की भूमिका और उनके दायित्वों पर चर्चा की, जबकि कुणाल कुमार ने बीपीसीसी एप के उपयोग और संगठनात्मक कार्यों में इसकी भूमिका की जानकारी दी। चौथे सत्र में राजकुमार मीणा ने आधुनिक राजनीति में वैचारिक अनुप्रयोग के विषय पर प्रशिक्षण दिया। प्रत्येक सत्र के बाद विषय विशेषज्ञों ने प्रखंड अध्यक्षों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। प्रथम दिन के चौथे सत्र के बाद समूह परिचर्चा और अनौपचारिक संवाद का आयोजन किया गया। इसके बाद सांस्कृतिक संध्या हुई, जिसमें कलाकारों ने सांस्कृतिक और रचनात्मक कार्यक्रम प्रस्तुत कर प्रशिक्षणार्थियों का मनोरंजन किया। दूसरे दिन श्रमदान, जनसंवाद और राजनीतिक मुद्दों पर मंथन प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन शनिवार की सुबह प्रखंड अध्यक्ष श्रमदान करेंगे। इसके बाद अलग-अलग टीमों में विभाजित होकर विभिन्न वार्डों का दौरा करते हुए स्थानीय लोगों से संवाद करेंगे। स्थानीय दौरों से लौटने के बाद जनसंवाद के दौरान मिले अनुभवों और स्थानीय मुद्दों पर समूह चर्चा की जाएगी। दूसरे दिन तीन प्रमुख सत्र आयोजित होंगे। पहले सत्र में असितनाथ तिवारी मीडिया प्रबंधन एवं संबंधित मुद्दों पर प्रशिक्षण देंगे, जबकि कुणाल कुमार और राकेश सिंह सोशल मीडिया प्रबंधन और उससे जुड़े विषयों पर चर्चा करेंगे। दूसरे सत्र में डॉ. चंदन यादव बिहार के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य और कांग्रेस की भूमिका पर विचार रखेंगे। कुमारी ऋचा राजनीति में महिलाओं की सहभागिता एवं शक्ति अभियान तथा जितेंद्रनाथ पटेल जन लामबंदी के अभिनव और आधुनिक तरीकों पर प्रखंड अध्यक्षों से संवाद करेंगे। इसके बाद समापन सत्र आयोजित किया जाएगा। इसमें कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु और प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार प्रखंड अध्यक्षों को संबोधित करेंगे। संबोधन के बाद राष्ट्रगान के साथ दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का समापन होगा। प्रशिक्षण के जरिए कांग्रेस नेतृत्व का लक्ष्य प्रखंड स्तर के संगठन को अधिक सक्रिय बनाते हुए पंचायत और बूथ स्तर तक पार्टी की पकड़ मजबूत करना है। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के ट्रेनिंग डिपार्टमेंट की ओर से कुटुंबा प्रखंड के तमसी मोड़ के पास एक रिजॉर्ट में शुक्रवार से पार्टी के प्रखंड अध्यक्षों का दो दिवसीय राज्यस्तरीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। राज्य के विभिन्न हिस्सों में कई चरणों में आयोजित होने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे चरण की मेजबानी औरंगाबाद कर रहा है। ट्रेनिंग में औरंगाबाद समेत आसपास के 20 जिलों के 72 प्रखंड अध्यक्ष भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रखंड स्तर पर संगठन को मजबूत करने के साथ अध्यक्षों को वैचारिक, सांगठनिक और आधुनिक राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयार करना है। पार्टी की विचारधारा और संगठनात्मक जिम्मेदारियों पर प्रशिक्षण ट्रेनिंग कैंप में प्रखंड अध्यक्षों को कांग्रेस पार्टी के आदर्श, दर्शन, उद्देश्य और नीतियों के साथ देश के लिए पार्टी की ओर से किए गए संघर्ष और भारत निर्माण की कहानी की जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा प्रखंड अध्यक्षों की भूमिका और उनके दायित्व, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के बीपीसीसी एप, आधुनिक राजनीति में वैचारिक अनुप्रयोग, बिहार का वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य और कांग्रेस की भूमिका जैसे विषय भी प्रशिक्षण का हिस्सा हैं। वहीं, राजनीति में महिलाओं की सहभागिता, शक्ति अभियान, जन लामबंदी के अभिनव एवं आधुनिक तरीके तथा मीडिया और सोशल मीडिया प्रबंधन पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के माध्यम से प्रखंड अध्यक्षों को बदलते राजनीतिक और डिजिटल परिवेश के अनुरूप संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी तरीके से संचालित करने के गुर बताए जा रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने बढ़ाया कार्यकर्ताओं का उत्साह प्रशिक्षण के शुभारंभ के अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश कुमार ने पार्टी ध्वज का झंडोत्तोलन किया। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलित कर प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में प्रदेश अध्यक्ष ने प्रखंड अध्यक्षों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि पार्टी के प्रति समर्पण, निष्ठा, सक्रियता और जन जुड़ाव के आधार पर संगठन सृजन अभियान के तहत उन्हें प्रखंड अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि प्रखंड अध्यक्ष कांग्रेस के ब्रांड एम्बेसडर हैं। उनके संघर्ष और जनहित में किए जाने वाले कार्यों से ही संबंधित क्षेत्र में कांग्रेस की पहचान मजबूत होगी। पंचायत और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी प्रखंड अध्यक्षों पर है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य संगठनात्मक दक्षता बढ़ाना, नेतृत्व क्षमता विकसित करना और जनता के बीच प्रखंड अध्यक्षों की प्रभावी भूमिका सुनिश्चित करना है। राजेश कुमार ने कहा कि उन्हें शुरू से ही कुटुंबा से लगाव रहा है और यहां प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होना उनके लिए गर्व का विषय है। पहले दिन चार सत्रों में विशेषज्ञों ने दिए प्रशिक्षण उद्घाटन के बाद प्रथम दिन चार अलग-अलग सत्र आयोजित किए गए। पहले सत्र में प्रो. रणजीत कुमार मिश्र ने कांग्रेस पार्टी के आदर्श, दर्शन, उद्देश्य, नीतियों, मार्ग और देश के लिए पार्टी के संघर्ष से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण दिया। दूसरे सत्र में राजकुमार मीणा ने भारत निर्माण की कहानी पर विस्तार से जानकारी दी। तीसरे सत्र में डॉ. चंदन यादव ने प्रखंड अध्यक्षों की भूमिका और उनके दायित्वों पर चर्चा की, जबकि कुणाल कुमार ने बीपीसीसी एप के उपयोग और संगठनात्मक कार्यों में इसकी भूमिका की जानकारी दी। चौथे सत्र में राजकुमार मीणा ने आधुनिक राजनीति में वैचारिक अनुप्रयोग के विषय पर प्रशिक्षण दिया। प्रत्येक सत्र के बाद विषय विशेषज्ञों ने प्रखंड अध्यक्षों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। प्रथम दिन के चौथे सत्र के बाद समूह परिचर्चा और अनौपचारिक संवाद का आयोजन किया गया। इसके बाद सांस्कृतिक संध्या हुई, जिसमें कलाकारों ने सांस्कृतिक और रचनात्मक कार्यक्रम प्रस्तुत कर प्रशिक्षणार्थियों का मनोरंजन किया। दूसरे दिन श्रमदान, जनसंवाद और राजनीतिक मुद्दों पर मंथन प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन शनिवार की सुबह प्रखंड अध्यक्ष श्रमदान करेंगे। इसके बाद अलग-अलग टीमों में विभाजित होकर विभिन्न वार्डों का दौरा करते हुए स्थानीय लोगों से संवाद करेंगे। स्थानीय दौरों से लौटने के बाद जनसंवाद के दौरान मिले अनुभवों और स्थानीय मुद्दों पर समूह चर्चा की जाएगी। दूसरे दिन तीन प्रमुख सत्र आयोजित होंगे। पहले सत्र में असितनाथ तिवारी मीडिया प्रबंधन एवं संबंधित मुद्दों पर प्रशिक्षण देंगे, जबकि कुणाल कुमार और राकेश सिंह सोशल मीडिया प्रबंधन और उससे जुड़े विषयों पर चर्चा करेंगे। दूसरे सत्र में डॉ. चंदन यादव बिहार के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य और कांग्रेस की भूमिका पर विचार रखेंगे। कुमारी ऋचा राजनीति में महिलाओं की सहभागिता एवं शक्ति अभियान तथा जितेंद्रनाथ पटेल जन लामबंदी के अभिनव और आधुनिक तरीकों पर प्रखंड अध्यक्षों से संवाद करेंगे। इसके बाद समापन सत्र आयोजित किया जाएगा। इसमें कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु और प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार प्रखंड अध्यक्षों को संबोधित करेंगे। संबोधन के बाद राष्ट्रगान के साथ दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का समापन होगा। प्रशिक्षण के जरिए कांग्रेस नेतृत्व का लक्ष्य प्रखंड स्तर के संगठन को अधिक सक्रिय बनाते हुए पंचायत और बूथ स्तर तक पार्टी की पकड़ मजबूत करना है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *