फिल्मों में वापसी पर हेमा मालिनी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘मैं इसके बारे में नहीं सोचती’, धर्मेंद्र की फैमिली से अनबन पर भी की बात

फिल्मों में वापसी पर हेमा मालिनी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘मैं इसके बारे में नहीं सोचती’, धर्मेंद्र की फैमिली से अनबन पर भी की बात

Hema Malini on Acting Comeback: 1970 और 1980 के दशक की शुरुआत में हेमा मालिनी बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस रह चुकी हैं। 77 साल की इस एक्ट्रेस ने हाल ही में एक्टिंग में वापसी के अपने प्लान पर बात की कि उन्हें अब कैमरे का सामना करना मुश्किल क्यों लगता है। उन्होंने अपने दिवंगत पति और दिग्गज स्टार धर्मेंद्र की यादों को भी ताजा किया और बताया कि वो उनके जाने के गम से कैसे उबर रही हैं।

‘अब मैं एक्टिंग के बारे में सोचती ही नहीं हूं’

E Times से बात करते हुए, हेमा मालिनी ने कहा, “इसका जवाब देना मुश्किल है क्योंकि अब मैं इसके बारे में सोचती ही नहीं हूं। मैं जो कुछ भी कर रही हूं, उसमें खुश हूं। मैं अपने चुनाव क्षेत्र में लोगों के लिए काम करती हूं और फिर घर पर अपने बच्चों और पोते-पोतियों के साथ समय बिताती हूं। उन्हें मेरी जरूरत है। मैं धरमजी की यादों के साथ भी जी रही हूं। बस यही मेरी जिंदगी के खालीपन को भर देता है।”

‘हमने कभी लोगों की बातों की परवाह नहीं की’ (Hema Malini Dharmendra relationship)

हेमा ने धर्मेंद्र की यादों को पर बात करते हुए उनको एक ‘शानदार लाइफ पार्टनर’ बताया। उन्होंने बताया कि कैसे धर्मेंद्र ने उनके हर काम में उनका साथ दिया और यहां तक ​​कि उन्हें अपना डांस जारी रखने के लिए भी प्रोत्साहित किया। धर्मेंद्र के जाने के गम और उससे उबरने को लेकर भी एक्ट्रेस ने बात की और कहा कि दुख कभी खत्म नहीं होता और वो उन्हें बहुत याद करती हैं।

हेमा मालिनी ने अपनी और धर्मेंद्र की शादी पर लोगों की नजर और आलोचनाओं के बारे में भी बात की, क्योंकि हेमा से शादी करने से पहले ही धर्मेंद्र प्रकाश कौर के साथ शादीशुदा थे और उनके 4 बच्चे भी थे। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “हमने कभी उन बातों की परवाह नहीं की। हमने अपनी जिंदगी अपनी मर्जी से जी, न कि उन लोगों के लिए जो हमारी आलोचना करना या हमें जज करना चाहते थे। हमने सच्चे प्यार के साथ जिंदगी जी। शुरू से ही हमें पता था कि हम एक-दूसरे के लिए ही बने हैं। कोई भी इसे बदल नहीं सकता था।”

‘AI से बनाई गई हर बात पर यकीन न करें

धर्मेंद्र के निधन के बाद, हेमा मालिनी और धर्मेंद्र के पहले परिवार के बीच अनबन की काफी चर्चा हो रही थी। हेमा ने इन अफवाहों और अटकलों पर बात की और ख़बरों को मनगढ़ंत बताया। उन्होंने उनके परिवार को ‘यूनाइटेड फैमिली’ बताया और कहा कि हम सभी एक-दूसरे के साथ खुश हैं। उन्होंने अपने फैंस से अनुरोध किया और सलाह भी दी कि ‘AI से बनाई गई हर बात पर यकीन न करें।’

सनी देओल की बटवारा 1947 का किया रिव्यु

फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए हेमा मालिनी ने इसकी कहानी और फिल्म की पूरी टीम की तारीफ की। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म देखने के बाद अपना रिव्यु शेयर किया। उन्होंने फिल्म को प्रभावशाली बताते हुए कहा कि इसकी कहानी में ऐसा संदेश है, जिसकी मौजूदा समय में खास जरूरत महसूस होती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि फिल्म देखने वाले लोग इसके संदेश को समझेंगे और अपने नजरिए में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करेंगे। हेमा मालिनी ने फिल्म की तारीफ करते हुए इसके निर्देशक राजकुमार संतोषी के निर्देशन को शानदार बताया। उन्होंने सनी देओल और दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी के अभिनय की भी प्रशंसा की।

धर्मेंद्र की दोनों फैमिलीज के बारे में

धर्मेंद्र ने 1954 में प्रकाश कौर से शादी की थी और उनसे उनके चार बच्चे थे, दो बेटे, सनी देओल और बॉबी देओल, और दो बेटियां, विजेता और अजीता। बाद में, 1980 में उन्होंने एक्ट्रेस हेमा मालिनी से शादी की, जिनसे उनकी दो बेटियां हैं, ईशा देओल और अहाना देओल। बता दें कि हेमा मालिनी से शादी के बाद भी धर्मेंद्र और प्रकाश कौर की शादी कानूनी रूप से बनी रही।

24 नवंबर, 2025 को धर्मेंद्र के निधन के बाद उनके पहले परिवार द्वारा आयोजित आधिकारिक प्रार्थना सभा और अंतिम संस्कार में हेमा मालिनी और उनकी बेटियों को ज्यादातर अलग रखा गया और वो वहां मौजूद नहीं थीं। हेमा और उनकी बेटियों ने उनके लिए अलग से प्रार्थना सभाएं भी आयोजित की थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *