शुभमम गिल के पास इतिहास रचने का मौका, कोलंबो टेस्‍ट जीतते ही बेदी-पटौदी को पछाड़ बनेंगे 5वें सबसे सफल कप्‍तान

शुभमम गिल के पास इतिहास रचने का मौका, कोलंबो टेस्‍ट जीतते ही बेदी-पटौदी को पछाड़ बनेंगे 5वें सबसे सफल कप्‍तान

IND vs SL 2nd Test: कोलंबो टेस्‍ट में शुभमन गिल के पास पूर्व भारतीय कप्‍तान बिशन सिंह बेदी और मंसूर अली खान पटौदी से आगे निकलने का सुनहरा मौका होगा। कोलंबो में जीत दर्ज करते ही वह भारत से बाहर सबसे ज्‍यादा जीत दर्ज करने वाले शीर्ष 5 कप्‍तानों की लिस्‍ट में शामिल हो जाएंगे। 

India vs Sri Lanka 2nd Test: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही दो टेस्‍ट मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला अब श्रीलंका के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर 23 अगस्‍त से खेला जाएगा। गॉल में श्रीलंका के खिलाफ 165 रनों की जीत के साथ मेहमान भारतीय टीम ने सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त बना रखी है। अब गिल एंड कंपनी की नजर कोलंबो जीतकर सीरीज में क्‍लीन स्‍वीप करने पर होगी, ताकि आईसीसी वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2025-27 के फाइनल में पहुंचने की उम्‍मीदें कायम रह सकें। इस जीत के साथ ही शुभमन गिल के पास बिशन सिंह बेदी और मंसूर अली खान पटौदी को पीछे छोड़ने का सुनहरा मौका होगा।

भारत के बाहर सबसे ज्‍यादा जीतने वाले 5वें कप्‍तान बन सकते हैं गिल

बता दें कि भारत के बाहर सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने वाले कप्तानों की लिस्‍ट में विराट कोहली का नाम शीर्ष पर है, जिन्‍होंने विदेश में 36 मैचों में टीम इंडिया की कमान संभालते हुए 16 जीत दिलाई। इसके बाद इस मामले में दूसरे पायदान पर सौरव गांगुली हैं, जिनकी कप्‍तान में भारत ने 28 टेस्‍ट मैचों में से 11 जीते। तीसरे स्‍थान पर एमएस धोनी हैं। उनकी कप्‍तानी में भारत 30 टेस्‍ट में से 6 मैच विदेश में जीता। इस मामले में चौथे पायदान पर राहुल द्रविड़ हैं। उनकी अगुवाई में भारत 17 टेस्‍ट में से 5 मैच जीता।

फिलहाल इस मामले में मंसूर अली खान पटौदी और बिशन सिंह बेदी भारत से बाहर तीन-तील टेस्‍ट जीत के साथ पांचवें स्‍थान पर है। अगर शुभमन गिल कोलंबो टेस्‍ट जीत लेते हैं, तो यह भारत से बाहर उनकी कप्‍तानी में चौथी जीत होगी और वह पटौदी और बेदी को इस मामले में पीछे छोड़ देंगे।

भारत के बाहर सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने वाले भारतीय कप्तान

रैंक कप्तान भारत के बाहर टेस्ट मैच जीत
1 विराट कोहली 36 16
2 सौरव गांगुली 28 11
3 एम. एस. धोनी 30 6
4 राहुल द्रविड़ 17 5
5 मंसूर अली खान पटौदी 13 3
5 बिशन सिंह बेदी 14 3

भारत के सबसे सफल कप्‍तान

रैंक कप्तान कप्तानी का दौर टेस्ट जीत हार ड्रॉ जीत %
1 विराट कोहली 2014–2022 68 40 17 11 58.82%
2 एमएस धोनी 2008–2014 60 27 18 15 45.00%
3 सौरव गांगुली 2000–2005 49 21 13 15 42.86%
4 मोहम्मद अजहरुद्दीन 1990–1999 47 14 14 19 29.79%
5 रोहित शर्मा 2022–2024 24 12 9 3 50.00%
6 सुनील गावस्कर 1976–1985 47 9 8 30 19.15%
7 मंसूर अली खान पटौदी 1962–1975 40 9 19 12 22.50%
8 राहुल द्रविड़ 2003–2007 25 8 6 11 32.00%
9 बिशन सिंह बेदी 1976–1978 22 6 11 5 27.27%
10 कपिल देव 1982–1987 34 4 7 22 11.76%

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *