लुधियाना की फैक्ट्री में स्विगी ऑर्डर पहुंचने पर विवाद:देरी का कारण पूछने पर साथियों को बुलाकर की तोड़फोड़; 4.65 लाख कैश चोरी

लुधियाना की फैक्ट्री में स्विगी ऑर्डर पहुंचने पर विवाद:देरी का कारण पूछने पर साथियों को बुलाकर की तोड़फोड़; 4.65 लाख कैश चोरी

लुधियाना में जनता नगर स्थित एक फैक्ट्री में स्विगी का ऑर्डर पहुंचाने में देरी को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ युवकों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि एक युवक ने अपने 5-6 साथियों को बुला लिया। सभी ने मिलकर फैक्ट्री के गेट पर ईंटें बरसाईं और गेट तोड़कर अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद आरोपियों ने फैक्ट्री में मौजूद शिकायतकर्ता के लेबर कर्मचारी से मारपीट की और ऑफिस में तोड़फोड़ कर टेबल में रखी करीब 4.65 लाख रुपए की नकदी चोरी कर ली। थाना डिविजन नंबर-6 पुलिस ने इस मामले में एक नामजद आरोपी समेत 5-6 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। स्विगी ऑर्डर पहुंचाने में हुई देरी पर विवाद
शिकायतकर्ता कुलभूषण यादव निवासी मकान नंबर 7, हंस निवास जैन विलास, न्यू सराभा नगर एक्सटेंशन, पक्खोवाल रोड ने पुलिस को बताया कि उसकी फैक्ट्री गंगा प्रोडक्ट्स, 1201 गंगा स्ट्रीट, भगवान चौक, जनता नगर में है। 19 अगस्त 2026 की रात करीब 9 बजे उसका भतीजा दिव्यांशु जैन फैक्ट्री में मौजूद था। भतीजे दिव्यांशु ने स्विगी से लेबर के लिए कुछ खाने का ऑर्डर किया था। इसी दौरान हर्ष अपने साथी के साथ स्विगी का ऑर्डर लेकर फैक्ट्री में पहुंचा। ऑर्डर पहुंचाने में देरी होने के कारण जब उससे देरी का कारण पूछा गया तो लेबर कर्मचारी के साथ उसकी बहस हो गई। साथियों को बुलाकर ईंटें बरसाईं
आरोप है कि बहस के बाद हर्ष ने अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। कुछ ही देर में 5-6 युवक वहां पहुंच गए। आरोपियों ने फैक्ट्री के गेट पर ईंटें मारनी शुरू कर दीं और गेट को तोड़कर फैक्ट्री के अंदर दाखिल हो गए। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी फैक्ट्री के अंदर दाखिल होने के बाद लेबर कर्मचारी से मारपीट करने लगे। आरोपियों ने हथियारों से उसे पीटा। इसके बाद ऑफिस में भी तोड़फोड़ की गई। आरोप है कि आरोपियों ने ऑफिस की टेबल में रखी करीब 4 लाख 65 हजार रुपए की नकदी निकाल ली और मौके से फरार हो गए। एक आरोपी नामजद, अन्य की पहचान बाकी
मामले में पुलिस ने हर्ष कुमार निवासी जनता नगर को नामजद किया है। इसके अलावा 5-6 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। थाना डिविजन नंबर-6 पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 126(2), 324(4), 332(C), 331(4), 351(2), 191(3) और 190 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश के साथ घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *