सहारनपुर में आजाद समाज पार्टी के महामंत्री पर फायरिंग:बाइक सवार बदमाशों ने दो राउंड गोली चलाई, घटना CCTV में कैद

सहारनपुर में आजाद समाज पार्टी के महामंत्री पर फायरिंग:बाइक सवार बदमाशों ने दो राउंड गोली चलाई, घटना CCTV में कैद

सहारनपुर में आजाद समाज पार्टी के महामंत्री हाजी अल बख्श पर बुधवार देर रात बाइक सवार दो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। दोनों बदमाशों ने हेलमेट पहन रखा था। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने तमंचे से दो राउंड गोली चलाई। हाजी अल बख्श गोली लगने से बाल-बाल बच गए। घटना थाना मंडी क्षेत्र की आजाद कॉलोनी में रात करीब 12:15 बजे हुई। हाजी अल बख्श अपना कैफे बंद करने के बाद दूध लेने के लिए घर से बाहर निकले थे। घर के पास पहुंचते ही पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली चलने के बाद दोनों बदमाश बाइक से फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। CCTV में कैद हुई पूरी वारदात घटना का CCTV फुटेज गुरुवार दोपहर सामने आया। इसमें बाइक पर दो युवक दिखाई दे रहे हैं। दोनों ने हेलमेट पहन रखा है। बाइक पर पीछे बैठा युवक तमंचा निकालकर हाजी अल बख्श की तरफ फायरिंग करता नजर आ रहा है। इसके बाद दोनों मौके से फरार हो जाते हैं। घटना के बाद हाजी अल बख्श के परिजनों ने राहत की सांस ली। हालांकि परिवार ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि हमले के पीछे कौन है, इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस ने शुरू की बदमाशों की तलाश हाजी अल बख्श ने थाना मंडी पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पहचान होने के बाद आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हमले के कारण और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *