छत्तीसगढ़ में एक शराब भट्ठी के प्राइवेट गार्ड को गोली मारने के मामले में फरार चल रहे आरोपी विवेक यादव को जमुई के खैरा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। खैरा पुलिस ने छत्तीसगढ़ पुलिस के प्रतिवेदन पर गुरुवार को जीतझिगोई गांव में छापेमारी कर उसे दबोचा। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद आरोपी छत्तीसगढ़ से भागकर अपने पैतृक गांव में छिपा हुआ था। शराब को लेकर हुआ था विवाद यह घटना छत्तीसगढ़ में हुई थी, जहां शराब को लेकर प्राइवेट गार्ड और रोशन कुमार ठाकुर के बीच कहासुनी हुई थी। पुलिस के मुताबिक, इसी विवाद के दौरान विवेक यादव ने कथित तौर पर अपने साथी रोशन कुमार ठाकुर से हथियार लिया और प्राइवेट गार्ड के पेट में गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था और पुलिस से बचने के लिए जमुई स्थित अपने गांव पहुंच गया। आरोपी के खैरा थाना क्षेत्र के जीतझिगोई गांव में छिपे होने की सूचना मिलने पर छत्तीसगढ़ पुलिस ने खैरा थाना पुलिस से संपर्क किया। थानाध्यक्ष बोले-छापेमारी कर धर दबोचा सूचना के आधार पर खैरा थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने गुरुवार दोपहर गांव में घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की। पुलिस टीम को देखते ही आरोपी भागने लगा, जिसे पुलिस ने खदेड़कर इलाके के एक नाले के पास से पकड़ लिया। खैरा थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि विवेक यादव छत्तीसगढ़ में प्राइवेट गार्ड को गोली मारने के मामले में वांछित था। आगे की कार्रवाई छत्तीसगढ़ पुलिस करेगी उन्होंने यह भी बताया कि मामले में उसके साथी रोशन कुमार ठाकुर की भूमिका की भी जांच की जा रही है। आगे की कानूनी कार्रवाई छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा की जाएगी। कार्रवाई के दौरान एएसआई ओमप्रकाश कुमार, चौकीदार मंतोष कुमार, मनोज कुमार और सिपाही सौरव कुमार समेत पुलिस टीम मौजूद रही। छत्तीसगढ़ में एक शराब भट्ठी के प्राइवेट गार्ड को गोली मारने के मामले में फरार चल रहे आरोपी विवेक यादव को जमुई के खैरा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। खैरा पुलिस ने छत्तीसगढ़ पुलिस के प्रतिवेदन पर गुरुवार को जीतझिगोई गांव में छापेमारी कर उसे दबोचा। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद आरोपी छत्तीसगढ़ से भागकर अपने पैतृक गांव में छिपा हुआ था। शराब को लेकर हुआ था विवाद यह घटना छत्तीसगढ़ में हुई थी, जहां शराब को लेकर प्राइवेट गार्ड और रोशन कुमार ठाकुर के बीच कहासुनी हुई थी। पुलिस के मुताबिक, इसी विवाद के दौरान विवेक यादव ने कथित तौर पर अपने साथी रोशन कुमार ठाकुर से हथियार लिया और प्राइवेट गार्ड के पेट में गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था और पुलिस से बचने के लिए जमुई स्थित अपने गांव पहुंच गया। आरोपी के खैरा थाना क्षेत्र के जीतझिगोई गांव में छिपे होने की सूचना मिलने पर छत्तीसगढ़ पुलिस ने खैरा थाना पुलिस से संपर्क किया। थानाध्यक्ष बोले-छापेमारी कर धर दबोचा सूचना के आधार पर खैरा थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने गुरुवार दोपहर गांव में घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की। पुलिस टीम को देखते ही आरोपी भागने लगा, जिसे पुलिस ने खदेड़कर इलाके के एक नाले के पास से पकड़ लिया। खैरा थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि विवेक यादव छत्तीसगढ़ में प्राइवेट गार्ड को गोली मारने के मामले में वांछित था। आगे की कार्रवाई छत्तीसगढ़ पुलिस करेगी उन्होंने यह भी बताया कि मामले में उसके साथी रोशन कुमार ठाकुर की भूमिका की भी जांच की जा रही है। आगे की कानूनी कार्रवाई छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा की जाएगी। कार्रवाई के दौरान एएसआई ओमप्रकाश कुमार, चौकीदार मंतोष कुमार, मनोज कुमार और सिपाही सौरव कुमार समेत पुलिस टीम मौजूद रही।

