अशोक धाम में चौथी सोमवारी पर अलर्ट:जीक-जैक बैरिकेडिंग-CCTV से निगरानी; पुलिस-मेडिकल टीम तैनात; तीसरी सोमवारी पर हुई थी 7 मौतें

अशोक धाम में चौथी सोमवारी पर अलर्ट:जीक-जैक बैरिकेडिंग-CCTV से निगरानी; पुलिस-मेडिकल टीम तैनात; तीसरी सोमवारी पर हुई थी 7 मौतें

लखीसराय में तीसरी सोमवारी को अशोक धाम में हुई भगदड़ में सात महिला श्रद्धालुओं की मौत के बाद जिला प्रशासन चौथी और अंतिम सोमवारी को लेकर पूरी तरह सतर्क है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। गुरुवार को जिला पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने अशोक धाम पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार और पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार समेत कई वरीय अधिकारियों ने अशोक धाम स्टेशन परिसर स्थित घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। स्टेशन परिसर में होगी मजबूत बैरिकेडिंग जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि चौथी सोमवारी पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अशोक धाम स्टेशन परिसर के मैदान में मजबूत जीक-जैक बैरिकेडिंग की जा रही है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त संख्या में पुलिसकर्मियों और दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। CCTV और कंट्रोल रूम से रहेगी नजर पूरे परिसर में CCTV कैमरों के जरिए निगरानी रखी जाएगी। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल टीम और कंट्रोल रूम की व्यवस्था भी की गई है। प्रवेश और निकास पर विशेष निगरानी पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने कहा कि चौथी सोमवारी को सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो, इसके लिए व्यापक स्तर पर पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रमुख स्थानों पर महिला पुलिसकर्मियों के साथ अतिरिक्त दंडाधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। श्रद्धालुओं के आवागमन, प्रवेश और निकास पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील प्रशासन ने श्रद्धालुओं से निर्धारित मार्ग और बैरिकेडिंग का पालन करने की अपील की है। साथ ही किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने को कहा गया है। प्रशासन का लक्ष्य चौथी सोमवारी का आयोजन सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से कराना है। लखीसराय में तीसरी सोमवारी को अशोक धाम में हुई भगदड़ में सात महिला श्रद्धालुओं की मौत के बाद जिला प्रशासन चौथी और अंतिम सोमवारी को लेकर पूरी तरह सतर्क है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। गुरुवार को जिला पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने अशोक धाम पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार और पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार समेत कई वरीय अधिकारियों ने अशोक धाम स्टेशन परिसर स्थित घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। स्टेशन परिसर में होगी मजबूत बैरिकेडिंग जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि चौथी सोमवारी पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अशोक धाम स्टेशन परिसर के मैदान में मजबूत जीक-जैक बैरिकेडिंग की जा रही है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त संख्या में पुलिसकर्मियों और दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। CCTV और कंट्रोल रूम से रहेगी नजर पूरे परिसर में CCTV कैमरों के जरिए निगरानी रखी जाएगी। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल टीम और कंट्रोल रूम की व्यवस्था भी की गई है। प्रवेश और निकास पर विशेष निगरानी पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने कहा कि चौथी सोमवारी को सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो, इसके लिए व्यापक स्तर पर पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रमुख स्थानों पर महिला पुलिसकर्मियों के साथ अतिरिक्त दंडाधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। श्रद्धालुओं के आवागमन, प्रवेश और निकास पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील प्रशासन ने श्रद्धालुओं से निर्धारित मार्ग और बैरिकेडिंग का पालन करने की अपील की है। साथ ही किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने को कहा गया है। प्रशासन का लक्ष्य चौथी सोमवारी का आयोजन सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से कराना है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *