औरैया में सफाई कर्मचारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा:पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर पीएम-सीएम को सौंपा ज्ञापन

औरैया में सफाई कर्मचारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा:पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर पीएम-सीएम को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई संघ ने गुरुवार दोपहर एक बजे पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा तिरंगा मैदान स्थित जिला कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा गया। यह तिरंगा यात्रा रैली उ०प्र० पंचायतीराज ग्रामीण सफाई संघ के प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर आयोजित की गई थी। जिलाध्यक्ष लाल शिवेन्द्र और जिला महामंत्री शैलेश बाबू के नेतृत्व में हुई इस रैली में जनपद के निर्वाचित पदाधिकारियों, कर्मचारियों और महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और ओ०पी०एस० तिरंगा यात्रा में प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष कुलदीप कुमार वाल्मीकि ने जिलाधिकारी औरैया को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि जब देश का झंडा और संविधान एक है, तो कर्मचारियों के प्रति सौतेला व्यवहार क्यों किया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सांसद और विधायकों को पुरानी पेंशन मिलती है, तो कर्मचारियों को क्यों नहीं बहाल की जा रही है। वाल्मीकि ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने पुरानी पेंशन बहाल नहीं की, तो आने वाले समय में प्रदेशव्यापी बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसमें पूरे प्रदेश के कर्मचारी पूर्ण रूप से सहभागिता करेंगे। जिला मंत्री शैलेश बाबू ने विभिन्न ब्लॉकों से आए कर्मचारियों और महिलाओं को पुरानी पेंशन तिरंगा यात्रा रैली में शामिल होने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि जनपद या ब्लॉक स्तर पर किसी भी समस्या के समाधान के लिए जिला कमेटी हमेशा सहयोग करेगी। इस कार्यक्रम में जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष रमेश विस्वासी, कोषाध्यक्ष गोधन प्रसाद, संगठन मंत्री संजीव कुमार, सम्प्रेक्षक सत्येन्द्र कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र वाल्मीकि सहित अजीतमल के ब्लॉक अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा, औरैया के गौतम कठेरिया, अछल्दा के प्रदीप कुमार, भाग्यनगर के दीपू, बिधूना के शिवदास, सहार के इंद्रपाल, एरवाकटरा के मु० समी, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनीता राजपूत, उपाध्यक्ष सुमित्रा देवी, महिला मोर्चा मंत्री गुलाब श्री, रेखा देवी और मंजू देवी समेत कई पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *