चलती ट्रेन में महिला की तबीयत बिगड़ी,नाक से आया खून:अस्पताल ले जाते समय मौत; पति बोला- समय पर इलाज मिलता तो बच जाती

चलती ट्रेन में महिला की तबीयत बिगड़ी,नाक से आया खून:अस्पताल ले जाते समय मौत; पति बोला- समय पर इलाज मिलता तो बच जाती

सिकंदराबाद से दानापुर जा रही ट्रेन में चार माह की गर्भवती महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई। महिला की नाक से खून आने के बाद उसकी हालत गंभीर हो गई। बैतूल रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की मदद से महिला को ट्रेन से उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान रिंकी कुमारी (30 ) के रूप में हुई है। वह बिहार के बक्सर की रहने वाली थीं। यहां पति हरेंद्र यादव के साथ सिकंदराबाद से दानापुर-बक्सर जा रही थीं। दोनों स्लीपर कोच में सफर कर रहे थे। पति हरेंद्र यादव ने बताया कि बुधवार काजीपेठ रेलवे जक्शन के पास रिंकी की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। उन्होंने ट्रेन में रेलवे कर्मचारियों से मदद मांगी। लेकिन किसी ने मदद नहीं की। पति बोला- समय पर इलाज मिलता तो बच जाती हरेंद्र का आरोप है कि नागपुर स्टेशन पर उन्हें इलाज कराने के लिए कहा गया। लेकिन स्टेशन पर इलाज की कोई सुविधा नहीं थी। उन्हें थोड़ी बहुत दवाई देकर आगे जाने के लिए कह दिया गया। उन्होंने बताया कि जो दवा दी गई थी। वह भी खत्म हो गई थी। हालत बिगड़ने के बाद जीआरपी बैतूल रेलवे स्टेशन पर उतारा। फिर जिला लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हरेंद्र ने बताया कि वह सिकंदराबाद में सेटरिंग लगाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि यदि पत्नी को नागपुर में समय पर इलाज मिल जाता तो वह बच जाती। पीएम रिपोर्ट में बाद मौत की वजह सामने आएगी महिला के शव का गुरुवार को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। इसके बाद पति शव लेकर बिहार के लिए रवाना हो गए। महिला की मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *