रायबरेली-पुलिस ने छात्रों को साइबरअपराध से बचाव के टिप्स दिए:पार्ट टाइम जॉब फ्रॉड और ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने की सलाह

रायबरेली-पुलिस ने छात्रों को साइबरअपराध से बचाव के टिप्स दिए:पार्ट टाइम जॉब फ्रॉड और ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने की सलाह

रायबरेली पुलिस ने साइबर अपराधों और पार्ट टाइम जॉब के नाम पर होने वाली ठगी पर अंकुश लगाने के लिए एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया है। यह अभियान पुलिस अधीक्षक श्री रवि कुमार के आदेशानुसार एवं निर्देशन में आयोजित किया गया। अभियान के तहत, साइबर क्राइम पुलिस थाना रायबरेली की टीम ने भदोखर थाना क्षेत्र के दरियापुर स्थित कृपालु इंस्टीट्यूट में छात्र-छात्राओं और अध्यापकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान, साइबर क्राइम पुलिस टीम ने छात्रों को पार्ट टाइम जॉब फ्रॉड, साइबर ठगी और वर्तमान समय में प्रचलित विभिन्न ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पुलिस ने ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के आवश्यक उपाय समझाते हुए सतर्कता बरतने की सलाह दी। पुलिस अधिकारियों ने यह भी बताया कि यदि किसी भी व्यक्ति के साथ किसी प्रकार की साइबर ठगी होती है, तो वे तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। रायबरेली पुलिस द्वारा जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पार्ट टाइम जॉब फ्रॉड और अन्य साइबर अपराधों से बचाव हेतु लगातार जागरूकता अभियान चलाकर आमजन, छात्र-छात्राओं और विभिन्न वर्गों को सजग व सतर्क किया जा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *