पूर्वांचल विवि स्ै 104 कॉलेजों में नए प्रवेश पर रोक:संबद्धता खत्म होने के बाद फैसला; जौनपुर के 34, गाजीपुर के 70 कॉलेज

पूर्वांचल विवि स्ै 104 कॉलेजों में नए प्रवेश पर रोक:संबद्धता खत्म होने के बाद फैसला; जौनपुर के 34, गाजीपुर के 70 कॉलेज

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने जौनपुर और गाजीपुर के 104 महाविद्यालयों में नए सत्र के प्रवेश पर रोक लगा दी है। इन कॉलेजों में उन विषयों और पाठ्यक्रमों में प्रवेश नहीं लिया जाएगा, जिनकी संबद्धता 30 जून 2026 को समाप्त हो चुकी है। रोक के दायरे में जौनपुर के 34 और गाजीपुर के 70 महाविद्यालय शामिल हैं। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि संबंधित महाविद्यालयों की संबद्धता विस्तार की अवधि समाप्त हो चुकी है। इसके बावजूद कॉलेजों की ओर से संबद्धता विस्तार के लिए आवश्यक प्रस्ताव या अभिलेख विश्वविद्यालय को उपलब्ध नहीं कराए गए। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इससे पहले भी संबंधित कॉलेजों को संबद्धता विस्तार से जुड़े प्रस्ताव और दस्तावेज जमा करने के निर्देश दिए थे। 30 जून को खत्म हो चुकी संबद्धता, 2026-27 में प्रवेश पर रोक विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, जिन विषयों और पाठ्यक्रमों की संबद्धता 30 जून 2026 को समाप्त हो गई है, उनमें शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रथम वर्ष यानी प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश नहीं लिया जा सकेगा। विश्वविद्यालय के इस फैसले से इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के सामने असमंजस की स्थिति पैदा हो सकती है। आदेश में विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी महाविद्यालय के पास संबद्धता विस्तार से संबंधित कोई प्रस्ताव या आवश्यक अभिलेख उपलब्ध हैं, तो उन्हें दो दिन के भीतर विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किया जाए। दस्तावेज मिलने के बाद विश्वविद्यालय स्तर से नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बिना संबद्धता प्रवेश लिया तो कॉलेज प्रशासन जिम्मेदार विश्वविद्यालय ने संबंधित महाविद्यालयों को चेतावनी दी है कि समाप्त हो चुकी संबद्धता वाले विषयों या पाठ्यक्रमों में यदि विद्यार्थियों का प्रवेश लिया जाता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित महाविद्यालय प्रशासन की होगी। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि संबद्धता विस्तार के बिना ऐसे पाठ्यक्रमों में नए प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इस फैसले के बाद जौनपुर और गाजीपुर के संबंधित 104 महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित होगी। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे किसी पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने से पहले संबंधित कॉलेज की संबद्धता की स्थिति की पुष्टि कर लें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *