बिहार के 19 जिलों में बारिश का अलर्ट:21-23 अगस्त तक हैवी रेन की चेतावनी, 3 डिग्री तक गिरेगा अधिकतम तापमान

बिहार के 19 जिलों में बारिश का अलर्ट:21-23 अगस्त तक हैवी रेन की चेतावनी, 3 डिग्री तक गिरेगा अधिकतम तापमान

बिहार में मानसून सक्रिय है। इससे विभिन्न जिलों में बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी गुरुवार को प्रदेश के 19 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें उत्तर-पूर्वी बिहार के 7 जिलों में हैवी रेन और तेज हवा चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट है। इन जिलों के कई स्थानों पर आकाशीय बिजली भी गिरने की आशंका है। वहीं, मध्य और पूर्वी बिहार के 12 जिलों में हल्की बारिश, 30kmph की रफ्तार से हवा चलने का यलो अलर्ट है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक राज्य में बारिश की स्थिति बनी रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना है। IMD के मुताबिक, 21, 22 और 23 अगस्त को बिहार में भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली की चेतावनी है। बीते 24 घंटे में पटना के कुछ इलाकों में बारिश हुई। वहीं, बगहा, नालंदा, समेत कुछ जिलों में दिनभर बादल छाए रहे और हल्की बारिश भी हुई। पटना में आज बूंदाबादी के आसार मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज पटना में मौसम सामान्य बना रहेगा। दिन में हल्की बारिश हो सकती है। उसके अलावा बादलों की आवाज अभी बनी रहेगी। उमस भी परेशान करेगी। 24 घंटे में नालंदा में सबसे ज्यादा बारिश बीते 24 घंटे में नालंदा में 78 एमएम, गया में 73 एमएम, औरंगाबाद में 60 एमएम, भभुआ में 43 एमएम और बक्सर में 29 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, बिहार में अब तक सामान्य से 39% कम बारिश हुई है। ऐसे में अगले कुछ दिनों की बारिश से राज्य में बारिश के आंकड़े में कुछ सुधार होने की उम्मीद है। बिहार में मानसून सक्रिय है। इससे विभिन्न जिलों में बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी गुरुवार को प्रदेश के 19 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें उत्तर-पूर्वी बिहार के 7 जिलों में हैवी रेन और तेज हवा चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट है। इन जिलों के कई स्थानों पर आकाशीय बिजली भी गिरने की आशंका है। वहीं, मध्य और पूर्वी बिहार के 12 जिलों में हल्की बारिश, 30kmph की रफ्तार से हवा चलने का यलो अलर्ट है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक राज्य में बारिश की स्थिति बनी रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना है। IMD के मुताबिक, 21, 22 और 23 अगस्त को बिहार में भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली की चेतावनी है। बीते 24 घंटे में पटना के कुछ इलाकों में बारिश हुई। वहीं, बगहा, नालंदा, समेत कुछ जिलों में दिनभर बादल छाए रहे और हल्की बारिश भी हुई। पटना में आज बूंदाबादी के आसार मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज पटना में मौसम सामान्य बना रहेगा। दिन में हल्की बारिश हो सकती है। उसके अलावा बादलों की आवाज अभी बनी रहेगी। उमस भी परेशान करेगी। 24 घंटे में नालंदा में सबसे ज्यादा बारिश बीते 24 घंटे में नालंदा में 78 एमएम, गया में 73 एमएम, औरंगाबाद में 60 एमएम, भभुआ में 43 एमएम और बक्सर में 29 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, बिहार में अब तक सामान्य से 39% कम बारिश हुई है। ऐसे में अगले कुछ दिनों की बारिश से राज्य में बारिश के आंकड़े में कुछ सुधार होने की उम्मीद है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *