अररिया सांसद ने राजनाथ सिंह से की मुलाकात:सीमांचल की सुरक्षा पर चर्चा; विकास के लिए केंद्र से मांगा सहयोग

अररिया सांसद ने राजनाथ सिंह से की मुलाकात:सीमांचल की सुरक्षा पर चर्चा; विकास के लिए केंद्र से मांगा सहयोग

अररिया लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने बुधवार को नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सीमांचल क्षेत्र की सुरक्षा और विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने रक्षा मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। उन्होंने अररिया लोकसभा क्षेत्र और पूरे सीमांचल की विकास संबंधी आवश्यकताओं से रक्षा मंत्री को अवगत कराया। सांसद ने सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण अररिया और सीमांचल की सामरिक एवं सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण भूमिका पर भी चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को केंद्र सरकार के संज्ञान में रखा। केंद्र से सहयोग की मांग प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि सीमांचल क्षेत्र के समग्र विकास, बेहतर सुरक्षा व्यवस्था और स्थानीय लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार के स्तर पर निरंतर सहयोग आवश्यक है। उन्होंने रक्षा मंत्री से संबंधित विषयों पर सकारात्मक पहल और आवश्यक सहयोग का अनुरोध किया। रक्षा मंत्री ने दिया हरसंभव सहयोग का आश्वासन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सांसद की बातों को गंभीरता से सुना। उन्होंने अररिया और सीमांचल के विकास तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। जनता की आवाज केंद्र तक पहुंचाना प्राथमिकता मुलाकात के बाद सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि अररिया और सीमांचल की जनता की आवाज को मजबूती से केंद्र सरकार तक पहुंचाना और क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों के हितों को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार से लगातार संवाद बनाए रखा जाएगा। यह मुलाकात सीमांचल की सुरक्षा और विकास से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। अररिया लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने बुधवार को नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सीमांचल क्षेत्र की सुरक्षा और विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने रक्षा मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। उन्होंने अररिया लोकसभा क्षेत्र और पूरे सीमांचल की विकास संबंधी आवश्यकताओं से रक्षा मंत्री को अवगत कराया। सांसद ने सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण अररिया और सीमांचल की सामरिक एवं सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण भूमिका पर भी चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को केंद्र सरकार के संज्ञान में रखा। केंद्र से सहयोग की मांग प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि सीमांचल क्षेत्र के समग्र विकास, बेहतर सुरक्षा व्यवस्था और स्थानीय लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार के स्तर पर निरंतर सहयोग आवश्यक है। उन्होंने रक्षा मंत्री से संबंधित विषयों पर सकारात्मक पहल और आवश्यक सहयोग का अनुरोध किया। रक्षा मंत्री ने दिया हरसंभव सहयोग का आश्वासन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सांसद की बातों को गंभीरता से सुना। उन्होंने अररिया और सीमांचल के विकास तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। जनता की आवाज केंद्र तक पहुंचाना प्राथमिकता मुलाकात के बाद सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि अररिया और सीमांचल की जनता की आवाज को मजबूती से केंद्र सरकार तक पहुंचाना और क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों के हितों को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार से लगातार संवाद बनाए रखा जाएगा। यह मुलाकात सीमांचल की सुरक्षा और विकास से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *