दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र की शंकरपुर पंचायत के वार्ड नंबर-1 में मंगलवार देर रात 28 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला ने पति से वीडियो कॉल पर बात करने के दौरान फंदा लगा लिया। मृतका की पहचान शंकरपुर निवासी तमन्ना कुरैशी की पत्नी शमीमुन निशा उर्फ रौनक के रूप में हुई है। मृतका का पति दिल्ली में मजदूरी करता है। जानकारी के अनुसार, वीडियो कॉल के दौरान पति ने पत्नी को फंदे पर लटकते देखा। इसके बाद उसने तत्काल परिजनों और आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जिस कमरे में घटना हुई, उसमें मृतका की भतीजी अतीका भी मौजूद थी। अतीका ने बताया कि सुबह उठने पर उसने अपनी बुआ को फंदे से लटका देखा। आठ साल पहले हुई थी शादी शमीमुन निशा का मायका सीतामढ़ी जिले के मेहसौल में है। करीब आठ वर्ष पूर्व उसकी शादी तमन्ना कुरैशी से हुई थी। शादी के बाद दंपति को कोई संतान नहीं हुई। ग्रामीणों के अनुसार, शादी के बाद से ही दोनों के बीच संबंध सामान्य नहीं थे। हालांकि, महिला ने यह कदम क्यों उठाया, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। मृतका के देवर लड्डू कुरैशी ने भी भाभी द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने की बात कही है। वहीं, घटना के बाद मायके और ससुराल पक्ष के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा सूचना मिलने पर सिंहवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा डीएमसीएच भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को मायके सीतामढ़ी के मेहसौल ले जाने की बात कही गई है, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। थाना प्रभारी बसंत कुमार ने बताया कि महिला की मौत की सूचना मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल मामले में कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आत्महत्या के कारणों की भी जांच कर रही है। दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र की शंकरपुर पंचायत के वार्ड नंबर-1 में मंगलवार देर रात 28 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला ने पति से वीडियो कॉल पर बात करने के दौरान फंदा लगा लिया। मृतका की पहचान शंकरपुर निवासी तमन्ना कुरैशी की पत्नी शमीमुन निशा उर्फ रौनक के रूप में हुई है। मृतका का पति दिल्ली में मजदूरी करता है। जानकारी के अनुसार, वीडियो कॉल के दौरान पति ने पत्नी को फंदे पर लटकते देखा। इसके बाद उसने तत्काल परिजनों और आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जिस कमरे में घटना हुई, उसमें मृतका की भतीजी अतीका भी मौजूद थी। अतीका ने बताया कि सुबह उठने पर उसने अपनी बुआ को फंदे से लटका देखा। आठ साल पहले हुई थी शादी शमीमुन निशा का मायका सीतामढ़ी जिले के मेहसौल में है। करीब आठ वर्ष पूर्व उसकी शादी तमन्ना कुरैशी से हुई थी। शादी के बाद दंपति को कोई संतान नहीं हुई। ग्रामीणों के अनुसार, शादी के बाद से ही दोनों के बीच संबंध सामान्य नहीं थे। हालांकि, महिला ने यह कदम क्यों उठाया, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। मृतका के देवर लड्डू कुरैशी ने भी भाभी द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने की बात कही है। वहीं, घटना के बाद मायके और ससुराल पक्ष के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा सूचना मिलने पर सिंहवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा डीएमसीएच भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को मायके सीतामढ़ी के मेहसौल ले जाने की बात कही गई है, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। थाना प्रभारी बसंत कुमार ने बताया कि महिला की मौत की सूचना मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल मामले में कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आत्महत्या के कारणों की भी जांच कर रही है।

