Shubman Gill ने की Manav Suthar की सराहना, कहा- लंबे समय तक देश के लिए खेलेंगे

Shubman Gill ने की Manav Suthar की सराहना, कहा- लंबे समय तक देश के लिए खेलेंगे

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में दस विकेट लेकर टीम की 165 रन से जीत में अहम भूमिका निभाने वाले बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि वह लंबे समय तक देश की तरफ से खेलेंगे। सुथार ने दूसरी पारी में 55 रन देकर छह और मैच में कुल 126 रन देकर 10 विकेट लिए। उन्होंने लगातार दूसरे मैच में पारी में पांच या इससे अधिक विकेट लेने का कारनामा किया।गिल ने मैच के बाद कहा, ‘‘वह शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। वह बहुत ही होनहार खिलाड़ी हैं। वह ऐसा खिलाड़ी है जो लंबे समय तक भारत के लिए खेल सकता है।’’
उन्होंने देवदत्त पडिक्कल की भी जमकर तारीफ की, जिन्हें पहली पारी में 167 और दूसरी पारी में 44 रन बनाने के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार मिला।साई सुदर्शन के पैर के अंगूठे की चोट से नहीं उबरने के कारण पडिक्कल को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने का मौका दिया गया था। गिल ने कहा, ‘‘उन्हें बल्लेबाजी करते हुए देखना शानदार था। शतक बनाना महत्वपूर्ण होता है, लेकिन शतक बनाने के बाद भी उन्होंने एक बड़ी पारी खेली।जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की और दूसरी पारी में दबदबा बनाया, वह देखना अद्भुत था।’’
भारतीय कप्तान इस जीत से खुश थे क्योंकि इससे कुछ हद तक दबाव कम हुआ, हालांकि भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 53.33 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवें स्थान पर बना हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘वह (डब्ल्यूटीसी फाइनल) हमारा अंतिम लक्ष्य है। टेस्ट में जीत आसानी से नहीं मिलती और यह जीत बेहद खुशी देने वाली है।’’
भारत के मैच जीतने के तुरंत बाद तेज बारिश शुरू हो गई और टीम को राहत मिली कि मौसम के देवता ने उनका खेल नहीं बिगाड़ा।गिल ने कहा, ‘‘यह हमारे लिए बेहद संतोषजनक जीत है। हम अच्छी स्थिति में थे, लेकिन मौसम के कारण हमें यकीन नहीं था कि मैच जारी रहेगा या नहीं, लेकिन टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया।’’
भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले पडिक्कल का मानना ​​था कि श्रीलंका के बाएं हाथ के स्पिनरों का सामना करना कोई समस्या नहीं थी क्योंकि पिच पर ज्यादा उछाल नहीं थी। उन्होंने कहा, ‘‘यह थोड़ी धीमी पिच थी, ज्यादा उछाल नहीं मिल रही थी, इसलिए बाएं हाथ के बल्लेबाजों ने बाएं हाथ के स्पिनरों का सामना आसानी से कर लिया।यह टेस्ट क्रिकेट के लिए अच्छा विकेट था।’’
श्रीलंका के कप्तान धनंजय डिसिल्वा का मानना ​​था कि टॉस ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई क्योंकि भारत ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और परिस्थितियों का भरपूर फायदा उठाया। उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करके अच्छा स्कोर बनाया लेकिन हमने नियमित अंतराल में विकेट गंवाए। उसके बाद से खेल बिगड़ता चला गया।मुझे लगा कि दूसरे दिन से हम मैच में बने हुए थे। हमारे बल्लेबाजों ने चौथी पारी में अच्छा संघर्ष किया। यहां चौथी पारी में बल्लेबाजी करना आसान नहीं होता है। 

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में दस विकेट लेकर टीम की 165 रन से जीत में अहम भूमिका निभाने वाले बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि वह लंबे समय तक देश की तरफ से खेलेंगे। सुथार ने दूसरी पारी में 55 रन देकर छह और मैच में कुल 126 रन देकर 10 विकेट लिए। उन्होंने लगातार दूसरे मैच में पारी में पांच या इससे अधिक विकेट लेने का कारनामा किया।

गिल ने मैच के बाद कहा, ‘‘वह शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। वह बहुत ही होनहार खिलाड़ी हैं। वह ऐसा खिलाड़ी है जो लंबे समय तक भारत के लिए खेल सकता है।’’
उन्होंने देवदत्त पडिक्कल की भी जमकर तारीफ की, जिन्हें पहली पारी में 167 और दूसरी पारी में 44 रन बनाने के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार मिला।

साई सुदर्शन के पैर के अंगूठे की चोट से नहीं उबरने के कारण पडिक्कल को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने का मौका दिया गया था। गिल ने कहा, ‘‘उन्हें बल्लेबाजी करते हुए देखना शानदार था। शतक बनाना महत्वपूर्ण होता है, लेकिन शतक बनाने के बाद भी उन्होंने एक बड़ी पारी खेली।

जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की और दूसरी पारी में दबदबा बनाया, वह देखना अद्भुत था।’’
भारतीय कप्तान इस जीत से खुश थे क्योंकि इससे कुछ हद तक दबाव कम हुआ, हालांकि भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 53.33 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवें स्थान पर बना हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘वह (डब्ल्यूटीसी फाइनल) हमारा अंतिम लक्ष्य है। टेस्ट में जीत आसानी से नहीं मिलती और यह जीत बेहद खुशी देने वाली है।’’
भारत के मैच जीतने के तुरंत बाद तेज बारिश शुरू हो गई और टीम को राहत मिली कि मौसम के देवता ने उनका खेल नहीं बिगाड़ा।

गिल ने कहा, ‘‘यह हमारे लिए बेहद संतोषजनक जीत है। हम अच्छी स्थिति में थे, लेकिन मौसम के कारण हमें यकीन नहीं था कि मैच जारी रहेगा या नहीं, लेकिन टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया।’’
भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले पडिक्कल का मानना ​​था कि श्रीलंका के बाएं हाथ के स्पिनरों का सामना करना कोई समस्या नहीं थी क्योंकि पिच पर ज्यादा उछाल नहीं थी। उन्होंने कहा, ‘‘यह थोड़ी धीमी पिच थी, ज्यादा उछाल नहीं मिल रही थी, इसलिए बाएं हाथ के बल्लेबाजों ने बाएं हाथ के स्पिनरों का सामना आसानी से कर लिया।

यह टेस्ट क्रिकेट के लिए अच्छा विकेट था।’’
श्रीलंका के कप्तान धनंजय डिसिल्वा का मानना ​​था कि टॉस ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई क्योंकि भारत ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और परिस्थितियों का भरपूर फायदा उठाया। उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करके अच्छा स्कोर बनाया लेकिन हमने नियमित अंतराल में विकेट गंवाए। उसके बाद से खेल बिगड़ता चला गया।

मुझे लगा कि दूसरे दिन से हम मैच में बने हुए थे। हमारे बल्लेबाजों ने चौथी पारी में अच्छा संघर्ष किया। यहां चौथी पारी में बल्लेबाजी करना आसान नहीं होता है।

​Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *