जब घर में न हो कोई सब्जी, तो शेफ कुणाल की रेसिपी फॉलो कर बनाएं टेस्टी और क्रीमी Pyaz ki Sabzi

जब घर में न हो कोई सब्जी, तो शेफ कुणाल की रेसिपी फॉलो कर बनाएं टेस्टी और क्रीमी Pyaz ki Sabzi

Pyaz ki Sabzi: जब घर में कोई सब्जी न हो या कुछ अलग खाने का मन करे, तो ऐसे में प्याज की सब्जी एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। वैसे तो प्याज दूसरी सब्जियों का स्वाद बढ़ाता है, लेकिन सिर्फ प्याज से बनी सब्जी भी खाने में स्वादिष्ट होती है। आइए जानते हैं शेफ कुणाल से प्याज की सब्जी को बनाने का आसान तरीका, जो सिंपल खाने का स्वाद बढ़ा देगा।

प्याज की सब्जी बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • प्याज: 5 (बारीक कटे हुए)
  • काजू: 10 (भिगोए हुए)
  • दही: 5 बड़े चम्मच
  • पानी: ½ कप
  • तेल: 5 बड़े चम्मच
  • जीरा: 1 छोटा चम्मच
  • धनिया बीज: 1 बड़ा चम्मच
  • काली मिर्च: 12 खड़े दाने
  • लहसुन पेस्ट: 2 छोटा चम्मच
  • अदरक पेस्ट: 2 छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च: 2-3 (लंबाई में कटी हुई)
  • हल्दी: ¾ छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर: 1½ छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर: 1½ बड़ा चम्मच
  • चाट मसाला: 1 बड़ा चम्मच
  • नमक: स्वादानुसार
  • कसूरी मेथी: ½ छोटा चम्मच
  • हींग: ½ छोटा चम्मच
  • सूखी लाल मिर्च: 2 खड़े

प्याज की सब्जी बनाने का तरीका

  • स्टेप 1: सबसे पहले एक ग्राइंडर जार में भीगे हुए काजू, थोड़ा सा पानी और दही डालकर एक स्मूथ पेस्ट तैयार कर लें और इसे साइड में रख लें।
  • स्टेप 2: अब एक पैन में तेल गर्म करें। इसमें हींग, जीरा, धनिया बीज, काली मिर्च और सूखी लाल मिर्च डालकर अच्छे से चटका लें।
  • स्टेप 3: इसके बाद पैन में लहसुन पेस्ट, अदरक पेस्ट और लंबाई में कटी हुई हरी मिर्च डालें और हल्का सा भून लें ताकि इनका कच्चापन निकल जाए।
  • स्टेप 4: अब आंच को धीमा करके इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालें। मसालों को तेल में अच्छे से मिला लें ताकि वे जले नहीं।
  • स्टेप 5: अब इसमें कटे हुए बड़े प्याज के टुकड़े और स्वादानुसार नमक डालें। सभी चीजों को मसालों के साथ अच्छे से भून लें ताकि प्याज पर मसालों की अच्छी कोटिंग हो जाए।
  • स्टेप 6: इसके बाद ऊपर से कसूरी मेथी डालकर अच्छी तरह मिला लें, जिससे सब्जी में बेहतरीन खुशबू और स्वाद आए।
  • स्टेप 7: अब तैयार किया हुआ काजू और दही का पेस्ट पैन में डालें और लगातार चलाते हुए अच्छे से पकाएं।
  • स्टेप 8: अंत में जरूरत के अनुसार ½ कप पानी मिलाएं, पैन को ढककर धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक प्याज पूरी तरह से सॉफ्ट न हो जाएं। आखिर में चाट मसाला मिला दें।

प्याज की सब्जी बनकर तैयार है, इसे गरमा-गरम रोटियों और दाल के साथ सर्व करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *