‘हिंदुओं को गलत, मुसलमानों को अच्छा दिखाया’, Batwara 1947 के खिलाफ लगे के नारे, फिल्म के पोस्टर जलते देख फैंस दी ऐसी प्रतिक्रिया

‘हिंदुओं को गलत, मुसलमानों को अच्छा दिखाया’, Batwara 1947 के खिलाफ लगे के नारे, फिल्म के पोस्टर जलते देख फैंस दी ऐसी प्रतिक्रिया

Batwara 1947 poster burning: सनी देओल और प्रीति जिंटा स्टारर फिल्म ‘बंटवारा 1947‘ रिलीज के बाद विवादों में घिर गई है। आगरा में मंगलवार को योगी यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन किया और इसे बैन करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने फिल्म के पोस्टर दिखाने के साथ-साथ लीड एक्टर्स की फोटोज भी जलाईं। इस दौरान फिल्म और कलाकारों के खिलाफ नारे लगाए गए।

सिनेमा के बाहर जुटे प्रदर्शनकारी

प्रदर्शनकारी आगरा के राजपुर चुंगी इलाके में स्थित पन्ना सिनेमा के बाहर जुटे थे। प्रदर्शन का नेतृत्व योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अजय तोमर ने किया। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फिल्म की स्क्रीनिंग रोकने और इसे हटाने और बैन करने की मांग उठाई।

बता दें, प्रदर्शन के दौरान लोगों ने फिल्म के पोस्टर हाथों में लेकर विरोध जताया। तो वहीं, फिल्म के लीड एक्टर्स आमिर खान और सनी देओल की तस्वीरें भी जलाई गईं। प्रदर्शनकारियों ने ‘आमिर खान मुर्दाबाद’ और ‘सनी देओल मुर्दाबाद’ जैसे नारे लगाए। इसके अलावा ‘जय श्री राम’, ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे भी लगाए गए।

फिल्म में हिंदुओं के कैरेक्टर पर जताई आपत्ति

योगी यूथ ब्रिगेड के अनुसार, उनकी मुख्य आपत्ति फिल्म में अलग-अलग समुदायों के कैरेक्टर को लेकर है। संगठन ने आरोप लगाया कि ‘बंटवारा 1947’ में हिंदुओं को नकारात्मक तरीके से दिखाया गया है, जबकि मुसलमानों का कैरेक्टर बेहतर तरीके से किया गया है।

इतना ही नहीं, प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस तरह का चित्रण उन्हें एक्सेप्ट नहीं है। संगठन ने फिल्म को हटाने और उस पर बैन लगाने की अपनी मांग दोहराई है।

फिल्म के स्टार्स को लेकर नारेबाजी और फैंस का रिएक्शन

विरोध के दौरान फिल्म के साथ-साथ इसके लीड एक्टर्स को लेकर भी नारे लगाए गए। प्रदर्शनकारियों ने फिल्म के पोस्टर और स्टार्स की तस्वीरों का इस्तेमाल विरोध जताने के लिए किया। आगरा में हुआ ये प्रदर्शन फिल्म की रिलीज और स्क्रीनिंग को लेकर उठ रहे विरोध का हिस्सा रहा।

Batwara 1947 protest
यूजर्स ने किया कमेंट

बता दें, सोशल मीडिया पर भी इस विरोध को लेकर यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं। एक यूजर ने लिखा, “ये तो होना ही था। आखिर ‘खान’ ने अपना रंग दिखा ही दिया।” तो वहीं, दूसरे यूजर ने फिल्म का बचाव करते हुए लिखा, “इस फिल्म में न हिंदू हैं, न मुस्लिम। दोनों तरफ से लोग मारे गए हैं। फिल्म में मुस्लिम किरदारों के जरिए भी जुल्म दिखाया गया है, जबकि कुछ मुस्लिम किरदार इंसानियत का परिचय देते हैं। फिल्म यही संदेश देती है कि जब लोग साथ रहते हैं तो धर्म नहीं, इंसानियत दिखाई देती है। यही फिल्म में दिखाया गया है। बेस्ट फिल्म, सुपरहिट होगी।” एक अन्य यूजर ने विरोध करने वालों पर निशाना साधते हुए लिखा, “ज्ञान की कमी है, क्या कर सकते हैं ये लोग।”

‘बंटवारा 1947’ में नजर आ रहे हैं ये स्टार

फिल्म में सनी देओल, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल और करण देओल लीड रोल में हैं। फिल्म को लेकर सामने आए इस विरोध ने इसके कंटेंट और किरदारों के चित्रण पर चल रही बहस को और चर्चा में ला दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *