Himanshi Khurana Religion Conversion: हिमांशी खुराना पिछले कई दिनों से अपने एक्स बॉयफ्रेंड आसिम रियाज पर धर्म परिवर्तन के खुलासे के बाद सुर्खियों में बनी हुई हैं। हिमांशी ने पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में अपने रिलेशनशिप को लेकर कई खुलासे किए हैं। धर्म परिवर्तन के खुलासे के बाद अब आसिम रियाज के फैंस ने पारस छाबड़ा पर निशाना साधा है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
पारस छाबड़ा पर फैंस ने साधा निशाना
दरअसल आसिम रियाज के फैंस अब लगातार हिमांशी खुराना को निशाना बना रहे हैं। लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। इधर पारस छाबड़ा को भी अब लोगों ने घेरना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने पारस और आसिम की बिग बॉस 13 से तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ‘पारस का आसिम को लेकर जुनून बिग बॉस 13 से ही साफ नजर आता था, लेकिन अब निजी जिंदगी और एक्स को भी बीच में घसीटना? 7 साल बाद भी पारस के दिमाग से नहीं निकला आसिम! राइवलरी खत्म, शो खत्म, लेकिन पारस का आसिम को लेकर जुनून अब भी जारी है।’
एक दूसरे यूजर ने एक्स पर लिखा- ‘6 साल से भी ज्यादा वक्त हो चुका है, लेकिन ये लोग अब भी आसिम रियाज के पीछे पड़े हुए हैं। वह उस घर में पहले ही इतना कुछ झेल चुका है कि एक फैन होने के नाते मैं भी उस सीजन को दोबारा नहीं देख सकता। सोचिए, उस पर इसका कितना गहरा असर पड़ा होगा। अब तो उसकी जान छोड़ दो। हिमांशी और पारस को तो सबसे आखिर में आसिम के बारे में कुछ कहने का हक होना चाहिए।’
आसिम रियाज के साथ रिश्ते में धर्म का आया था मुद्दा
पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में हिमांशी से उन खबरों को लेकर सवाल किया गया था, जिनमें दावा किया गया था कि आसिम रियाज को डेट करने के दौरान वो धर्म बदलने के बारे में सोच रही थीं। इस पर हिमांशी ने ‘कन्वर्जन’ शब्द इस्तेमाल करने से इनकार किया। उन्होंने बताया कि उनके पार्टनर उन्हें अपने धर्म की अच्छी बातें समझाते थे और चाहते थे कि वो उन्हें समझकर एक्सेप्ट करें। हालांकि, हिमांशी ने कहा कि वो इसके लिए तैयार नहीं थीं।
हिमांशी ने बातचीत में आसिम का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया, लेकिन उनके बयान को उनके पुराने रिश्ते से जोड़कर देखा गया। उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि उस दौरान किसी तरह का बुरा बर्ताव नहीं हुआ था।



Himanshi & Paras should be the last ppl to say anything about him.
(@Shame_mama)