मुजफ्फरपुर के सुदूर पारू थाना क्षेत्र स्थित चक्की सुहागपुर में अब सुरक्षा और विकास की नई शुरुआत हुई है। कभी नक्सलियों का गढ़ माने जाने वाले इस इलाके में ‘चक्की सुहागपुर आउटपोस्ट (ओपी)’ ने विधिवत रूप से कार्य करना शुरू कर दिया है। यह क्षेत्र गंडक नदी के किनारे बसा है और वर्षों तक प्रशासनिक उपेक्षा तथा कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण ‘लाल आतंक’ के साये में रहा था। भौगोलिक रूप से चक्की सुहागपुर मुजफ्फरपुर का हिस्सा होने के बावजूद, यहां तक पहुंचने के लिए कोई सीधा सड़क मार्ग नहीं था। स्थानीय ग्रामीणों को पारू थाना या अन्य किसी काम के लिए गंडक नदी में नाव से जोखिम भरी यात्रा करनी पड़ती थी, या फिर पड़ोसी जिले सारण (छपरा) की सीमाओं से होकर लंबा चक्कर लगाना पड़ता था। इस सुदूर इलाके तक पहुंचना पुलिस प्रशासन के लिए हमेशा एक बड़ी चुनौती रहा है, चाहे वह चुनाव का समय हो या कोई अप्रिय घटना। इसी कटने और अलग-थलग पड़ने की स्थिति का फायदा उठाकर नक्सलियों ने इस क्षेत्र को अपना सुरक्षित ठिकाना बना लिया था। अब इस आउटपोस्ट के खुलने से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और विकास को गति मिलेगी। चार पंचायतों के हजारों लोगों को मिलेगी राहत चक्की सुहागपुर ओपी के चालू हो जाने से आसपास की करीब चार पंचायतों के लोगों को सीधा फायदा पहुंचेगा। वर्षों से बुनियादी सुविधाओं और त्वरित न्याय के लिए तरस रहे स्थानीय ग्रामीणों को अब छोटी-मोटी समस्याओं या आपातकालीन स्थिति में मीलों दूर नहीं जाना पड़ेगा। क्षेत्र में पुलिस की स्थायी मौजूदगी से न केवल अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर लगाम लगेगी, बल्कि आम जनता के मन से भय का माहौल भी हमेशा के लिए खत्म होगा। इसी सप्ताह से सुचारू होगा नया थाना भवन SSP कांतेश कुमार मिश्रा मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा निर्मित नया थाना भवन बनकर पूरी तरह तैयार हो चुका है। पूर्व में पुलिस मुख्यालय और सरकार को इस क्षेत्र में ओपी स्थापित करने का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसकी स्वीकृति के बाद सभी प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। SSP ने स्पष्ट किया कि इसी सप्ताह विधिवत रूप से इस नक्सल थाना (ओपी) को सुचारू कर दिया जाएगा। पुलिस की इस मुस्तैदी और दियारा क्षेत्र में स्थायी व्यवस्था से स्थानीय लोगों में भारी उत्साह है। जो इलाका कभी बंदूकों की गूंज और खौफ के लिए जाना जाता था, वह अब मुख्यधारा से जुड़कर शांति और कानून के राज की नई सुबह का गवाह बनने जा रहा है। मुजफ्फरपुर के सुदूर पारू थाना क्षेत्र स्थित चक्की सुहागपुर में अब सुरक्षा और विकास की नई शुरुआत हुई है। कभी नक्सलियों का गढ़ माने जाने वाले इस इलाके में ‘चक्की सुहागपुर आउटपोस्ट (ओपी)’ ने विधिवत रूप से कार्य करना शुरू कर दिया है। यह क्षेत्र गंडक नदी के किनारे बसा है और वर्षों तक प्रशासनिक उपेक्षा तथा कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण ‘लाल आतंक’ के साये में रहा था। भौगोलिक रूप से चक्की सुहागपुर मुजफ्फरपुर का हिस्सा होने के बावजूद, यहां तक पहुंचने के लिए कोई सीधा सड़क मार्ग नहीं था। स्थानीय ग्रामीणों को पारू थाना या अन्य किसी काम के लिए गंडक नदी में नाव से जोखिम भरी यात्रा करनी पड़ती थी, या फिर पड़ोसी जिले सारण (छपरा) की सीमाओं से होकर लंबा चक्कर लगाना पड़ता था। इस सुदूर इलाके तक पहुंचना पुलिस प्रशासन के लिए हमेशा एक बड़ी चुनौती रहा है, चाहे वह चुनाव का समय हो या कोई अप्रिय घटना। इसी कटने और अलग-थलग पड़ने की स्थिति का फायदा उठाकर नक्सलियों ने इस क्षेत्र को अपना सुरक्षित ठिकाना बना लिया था। अब इस आउटपोस्ट के खुलने से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और विकास को गति मिलेगी। चार पंचायतों के हजारों लोगों को मिलेगी राहत चक्की सुहागपुर ओपी के चालू हो जाने से आसपास की करीब चार पंचायतों के लोगों को सीधा फायदा पहुंचेगा। वर्षों से बुनियादी सुविधाओं और त्वरित न्याय के लिए तरस रहे स्थानीय ग्रामीणों को अब छोटी-मोटी समस्याओं या आपातकालीन स्थिति में मीलों दूर नहीं जाना पड़ेगा। क्षेत्र में पुलिस की स्थायी मौजूदगी से न केवल अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर लगाम लगेगी, बल्कि आम जनता के मन से भय का माहौल भी हमेशा के लिए खत्म होगा। इसी सप्ताह से सुचारू होगा नया थाना भवन SSP कांतेश कुमार मिश्रा मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा निर्मित नया थाना भवन बनकर पूरी तरह तैयार हो चुका है। पूर्व में पुलिस मुख्यालय और सरकार को इस क्षेत्र में ओपी स्थापित करने का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसकी स्वीकृति के बाद सभी प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। SSP ने स्पष्ट किया कि इसी सप्ताह विधिवत रूप से इस नक्सल थाना (ओपी) को सुचारू कर दिया जाएगा। पुलिस की इस मुस्तैदी और दियारा क्षेत्र में स्थायी व्यवस्था से स्थानीय लोगों में भारी उत्साह है। जो इलाका कभी बंदूकों की गूंज और खौफ के लिए जाना जाता था, वह अब मुख्यधारा से जुड़कर शांति और कानून के राज की नई सुबह का गवाह बनने जा रहा है।

