सेना के जवानों से 10 लाख रंगदारी मांगी:न देने पर जमीन कब्जाया, निर्माणाधीन घर तोड़ा, अब जान से मारने की दे रहे धमकी

सेना के जवानों से 10 लाख रंगदारी मांगी:न देने पर जमीन कब्जाया, निर्माणाधीन घर तोड़ा, अब जान से मारने की दे रहे धमकी

‘हमने खून-पसीने की कमाई से जमीन खरीदी थी। जैसे ही जमीन की कीमत बढ़ी, इलाके के भू-माफियाओं की नीयत डोल गई। जमीन पर निर्माण कार्य शुरू कराया, तो दबंगों ने गुंडागर्दी दिखाते हुए 10 लाख रुपए की रंगदारी की मांग की। विरोध करने पर जेसीबी से बाउंड्री और निर्माणाधीन ढांचा तोड़ दिया। प्रशासन से शिकायत की है, पर कार्रवाई नहीं हुई। दबंग जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।’ ये परेशानी 3 सेना के जवानों की है। जिनकी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। पीड़ित सोमवार को शिकायत लेकर आईजी विकास वैभव के पास पहुंचे। आईजी ने कार्रवाई का फरमान जारी किया है। मामला चंतौती थाना क्षेत्र का है। पीड़ितों ने कब जमीन खरीदी, कब माफियाओं ने कब्जा किया, जवानों को किस तरह की परेशानी का करना पड़ रहा सामना, पढ़ें रिपोर्ट… पहले कुछ तस्वीरें… ‘मेरी अनुपस्थिति में मकान बना लिया’ सेना के जवान जितेंद्र कुमार ने कहा कि मैंने खाता संख्या 108, प्लॉट संख्या 20 में 1020 वर्ग फीट जमीन 2016 में खरीदी थी। उसकी बाउंड्री भी कराई थी। 2024 में मेरी अनुपस्थिति में घुटिया गांव के पप्पू कुमार उर्फ धर्मेंद्र कुमार, छोटू कुमार और विजय यादव ने रात में बाऊंड्री तोड़ दी। ये लोग धमकी दे रहे हैं कि या तो 2016 के पुराने रेट पर जमीन हमारे चहेते को लिख दो या 10 लाख रुपए रंगदारी दो। मैंने कोर्ट से BNS 163 का आदेश भी जारी करवाया, लेकिन दो महीने बाद जैसे ही आदेश की अवधि खत्म हुई, उन्होंने जबरन मकान खड़ा कर लिया। ‘अधिकारियों के ऑफिस के चक्कर काट रहे, कोई सुनने वाला नहीं’ जवान नरेंद्र कुमार ने कहा कि मैंने 2015 में जमीन खरीदी थी, बाउंड्री भी कराई थी। भू-माफियाओं ने रेट बढ़ते ही नीयत बदल ली। हमारी बाउंड्री तोड़ दी गई और फर्जी दस्तावेज दिखाकर गलत तरीके से मोटेशन करा लिया गया। 10 लाख रुपए रंगदारी भी मांगी जा रही है। हम फौज से बार-बार छुट्टी लेकर कोर्ट, थाने, सीओ और एसडीएम दफ्तर की दौड़ लगा रहे हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। हमें मारने-पीटने की धमकियां दी जा रही हैं।
’17 महीने से भटक रही हूं’ तीसरे जवान की पत्नी प्रतिमा कुमारी ने कहा कि खुलेआम 5 लाख रुपए की रंगदारी मांगी जा रही है। हमसे कहा जा रहा है कि पैसे दोगी तभी घर बनाने देंगे, वरना जमीन पर कब्जा कर लेंगे। हमारे बने-बनाए मकान को दबंगों ने गिरा दिया। इसमें लोकल भू-माफिया शामिल हैं, जिनमें धर्मेंद्र कुमार उर्फ पप्पू यादव, अमित कुमार उर्फ छोटू यादव और अमित कुमार उर्फ अमन यादव मुख्य हैं। पिछले 17 महीनों से दर-दर भटक रही हूं। चंदौती थाना, एसपी और डीएम साहब के दफ्तर तक गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आखिरकार मजबूर होकर हमें कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। इसके बावजूद दबंगों का खौफ खत्म नहीं हो रहा और वे बेखौफ होकर घूम रहे हैं। ‘हमने खून-पसीने की कमाई से जमीन खरीदी थी। जैसे ही जमीन की कीमत बढ़ी, इलाके के भू-माफियाओं की नीयत डोल गई। जमीन पर निर्माण कार्य शुरू कराया, तो दबंगों ने गुंडागर्दी दिखाते हुए 10 लाख रुपए की रंगदारी की मांग की। विरोध करने पर जेसीबी से बाउंड्री और निर्माणाधीन ढांचा तोड़ दिया। प्रशासन से शिकायत की है, पर कार्रवाई नहीं हुई। दबंग जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।’ ये परेशानी 3 सेना के जवानों की है। जिनकी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। पीड़ित सोमवार को शिकायत लेकर आईजी विकास वैभव के पास पहुंचे। आईजी ने कार्रवाई का फरमान जारी किया है। मामला चंतौती थाना क्षेत्र का है। पीड़ितों ने कब जमीन खरीदी, कब माफियाओं ने कब्जा किया, जवानों को किस तरह की परेशानी का करना पड़ रहा सामना, पढ़ें रिपोर्ट… पहले कुछ तस्वीरें… ‘मेरी अनुपस्थिति में मकान बना लिया’ सेना के जवान जितेंद्र कुमार ने कहा कि मैंने खाता संख्या 108, प्लॉट संख्या 20 में 1020 वर्ग फीट जमीन 2016 में खरीदी थी। उसकी बाउंड्री भी कराई थी। 2024 में मेरी अनुपस्थिति में घुटिया गांव के पप्पू कुमार उर्फ धर्मेंद्र कुमार, छोटू कुमार और विजय यादव ने रात में बाऊंड्री तोड़ दी। ये लोग धमकी दे रहे हैं कि या तो 2016 के पुराने रेट पर जमीन हमारे चहेते को लिख दो या 10 लाख रुपए रंगदारी दो। मैंने कोर्ट से BNS 163 का आदेश भी जारी करवाया, लेकिन दो महीने बाद जैसे ही आदेश की अवधि खत्म हुई, उन्होंने जबरन मकान खड़ा कर लिया। ‘अधिकारियों के ऑफिस के चक्कर काट रहे, कोई सुनने वाला नहीं’ जवान नरेंद्र कुमार ने कहा कि मैंने 2015 में जमीन खरीदी थी, बाउंड्री भी कराई थी। भू-माफियाओं ने रेट बढ़ते ही नीयत बदल ली। हमारी बाउंड्री तोड़ दी गई और फर्जी दस्तावेज दिखाकर गलत तरीके से मोटेशन करा लिया गया। 10 लाख रुपए रंगदारी भी मांगी जा रही है। हम फौज से बार-बार छुट्टी लेकर कोर्ट, थाने, सीओ और एसडीएम दफ्तर की दौड़ लगा रहे हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। हमें मारने-पीटने की धमकियां दी जा रही हैं।
’17 महीने से भटक रही हूं’ तीसरे जवान की पत्नी प्रतिमा कुमारी ने कहा कि खुलेआम 5 लाख रुपए की रंगदारी मांगी जा रही है। हमसे कहा जा रहा है कि पैसे दोगी तभी घर बनाने देंगे, वरना जमीन पर कब्जा कर लेंगे। हमारे बने-बनाए मकान को दबंगों ने गिरा दिया। इसमें लोकल भू-माफिया शामिल हैं, जिनमें धर्मेंद्र कुमार उर्फ पप्पू यादव, अमित कुमार उर्फ छोटू यादव और अमित कुमार उर्फ अमन यादव मुख्य हैं। पिछले 17 महीनों से दर-दर भटक रही हूं। चंदौती थाना, एसपी और डीएम साहब के दफ्तर तक गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आखिरकार मजबूर होकर हमें कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। इसके बावजूद दबंगों का खौफ खत्म नहीं हो रहा और वे बेखौफ होकर घूम रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *