बिजली उपभोक्ताओं की सहूलियत और उनकी बिल संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए विद्युत आपूर्ति अंचल, बिहारशरीफ की ओर से एक पहल की गई है। अंचल के अंतर्गत आने वाले सभी विद्युत आपूर्ति प्रमंडलों और अवर प्रमंडलों में 22 अगस्त तक एक विशेष बिजली बिल सुधार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनके बिजली बिल से जुड़ी चिंताओं से मुक्त करना है। शिविर में उपभोक्ताओं को कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी। अगर किसी उपभोक्ता के बिल में गलत मीटर रीडिंग की शिकायत है, तो सुधार किया जाएगा। इसके अलावा, यदि किसी को लगातार औसत बिल या आवश्यकता से अधिक बिल आ रहा है, तो उसकी भी विशेष समीक्षा की जाएगी। शिविर में बकाया राशि के साथ-साथ बिल में मौजूद अन्य सभी प्रकार की तकनीकी या मानवीय त्रुटियों का भी समाधान ऑन स्पॉट किया जाएगा। इन इलाकों में लगेगा शिविर विभाग की ओर से जारी की गई जानकारी के अनुसार, यह सुधार शिविर हर कार्य दिवस को संचालित किया जाएगा। यह आयोजन मुख्य रूप से बिहारशरीफ (शहरी), बिहारशरीफ (ग्रामीण), राजगीर, एकंगरसराय, नवादा और रजौली विद्युत आपूर्ति प्रमंडलों में किया जा रहा है। इसके साथ ही, अंचल के अंतर्गत आने वाले सभी अवर प्रमंडलों, जिनमें बिहारशरीफ शहरी-1 व 2, बिहारशरीफ ग्रामीण-1 व 2, अस्थावां, चंडी, राजगीर, नालंदा, एकंगरसराय, इस्लामपुर, हिलसा, नवादा, वारसलीगंज, पकड़ीबरावां, रजौली और हिसुआ शामिल हैं। वहां भी उपभोक्ता जाकर अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं।
अधिकारियों ने की उपभोक्ताओं से अपील विद्युत आपूर्ति अंचल, बिहारशरीफ (SBPDCL) के अधिकारियों ने क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं से विशेष आग्रह किया है कि वे इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं। अधिकारियों की अपील है कि उपभोक्ता 22 अगस्त तक अपने संबंधित विद्युत कार्यालय में अवश्य पहुंचे और अपनी शिकायत दर्ज कराएं। अधिक से अधिक संख्या में शिविर में भाग लेकर उपभोक्ता अपनी लंबे समय से लंबित बिजली बिल की समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। बिजली उपभोक्ताओं की सहूलियत और उनकी बिल संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए विद्युत आपूर्ति अंचल, बिहारशरीफ की ओर से एक पहल की गई है। अंचल के अंतर्गत आने वाले सभी विद्युत आपूर्ति प्रमंडलों और अवर प्रमंडलों में 22 अगस्त तक एक विशेष बिजली बिल सुधार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनके बिजली बिल से जुड़ी चिंताओं से मुक्त करना है। शिविर में उपभोक्ताओं को कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी। अगर किसी उपभोक्ता के बिल में गलत मीटर रीडिंग की शिकायत है, तो सुधार किया जाएगा। इसके अलावा, यदि किसी को लगातार औसत बिल या आवश्यकता से अधिक बिल आ रहा है, तो उसकी भी विशेष समीक्षा की जाएगी। शिविर में बकाया राशि के साथ-साथ बिल में मौजूद अन्य सभी प्रकार की तकनीकी या मानवीय त्रुटियों का भी समाधान ऑन स्पॉट किया जाएगा। इन इलाकों में लगेगा शिविर विभाग की ओर से जारी की गई जानकारी के अनुसार, यह सुधार शिविर हर कार्य दिवस को संचालित किया जाएगा। यह आयोजन मुख्य रूप से बिहारशरीफ (शहरी), बिहारशरीफ (ग्रामीण), राजगीर, एकंगरसराय, नवादा और रजौली विद्युत आपूर्ति प्रमंडलों में किया जा रहा है। इसके साथ ही, अंचल के अंतर्गत आने वाले सभी अवर प्रमंडलों, जिनमें बिहारशरीफ शहरी-1 व 2, बिहारशरीफ ग्रामीण-1 व 2, अस्थावां, चंडी, राजगीर, नालंदा, एकंगरसराय, इस्लामपुर, हिलसा, नवादा, वारसलीगंज, पकड़ीबरावां, रजौली और हिसुआ शामिल हैं। वहां भी उपभोक्ता जाकर अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं।
अधिकारियों ने की उपभोक्ताओं से अपील विद्युत आपूर्ति अंचल, बिहारशरीफ (SBPDCL) के अधिकारियों ने क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं से विशेष आग्रह किया है कि वे इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं। अधिकारियों की अपील है कि उपभोक्ता 22 अगस्त तक अपने संबंधित विद्युत कार्यालय में अवश्य पहुंचे और अपनी शिकायत दर्ज कराएं। अधिक से अधिक संख्या में शिविर में भाग लेकर उपभोक्ता अपनी लंबे समय से लंबित बिजली बिल की समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।

