तीन इंटरसिटी ट्रेनें अब मदन महल स्टेशन से चलेंगी:जबलपुर मुख्य स्टेशन का भार कम होगा, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

तीन इंटरसिटी ट्रेनें अब मदन महल स्टेशन से चलेंगी:जबलपुर मुख्य स्टेशन का भार कम होगा, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

रेल मंत्रालय ने पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल को सुविधा देते हुए तीन प्रमुख इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेनों के टर्मिनल स्टेशन में बदलाव किया है। अब इन ट्रेनों का संचालन जबलपुर के बजाय मदन महल स्टेशन से होगा। यह व्यवस्था 17 अगस्त से प्रभावी हो गई है। इस बदलाव में रीवा-मदन महल (22189/22190), अंबिकापुर-मदन महल (11265/11266) और सिंगरौली-मदन महल (11651/11652) इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। नई समय-सारिणी के अनुसार, रीवा-मदन महल ट्रेन सुबह 10:07 बजे मदन महल पहुंचेगी। अंबिकापुर-मदन महल ट्रेन दोपहर 15:20 बजे और सिंगरौली-मदन महल ट्रेन दोपहर 12:05 बजे मदन महल स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में, रीवा-मदन महल ट्रेन शाम 17:00 बजे रीवा के लिए रवाना होगी। अंबिकापुर-मदन महल ट्रेन दोपहर 12:25 बजे और सिंगरौली-मदन महल ट्रेन शाम 16:05 बजे मदन महल से प्रस्थान करेगी। मुख्य स्टेशन पर भीड़भाड़ से राहत जबलपुर मंडल के सीनियर डीसीएम शशांक गुप्ता ने बताया कि मदन महल स्टेशन से ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को मुख्य जबलपुर स्टेशन पर होने वाली भीड़भाड़ से राहत मिलेगी। इससे शहर के बड़े हिस्से में रहने वाले लोगों के लिए आवागमन और समय की बचत दोनों आसान हो जाएंगे। 5 मिनट का रहेगा ठहराव इस नए बदलाव के तहत, जबलपुर मुख्य रेलवे स्टेशन पर इन तीनों ट्रेनों का ठहराव केवल 5 मिनट निर्धारित किया है। वहीं, मदन महल स्टेशन पर ये ट्रेनें अधिक समय तक रुकेंगी। रेलवे के इस निर्णय से यात्रियों का आवागमन अधिक सुविधाजनक होने की उम्मीद है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *