कारगिल हीरो अजय आहूजा थे SRK के बहुत बड़े फैन, सिद्धार्थ ने खोला ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ में ‘ये काली काली आंखें’ वाले सीन का राज

कारगिल हीरो अजय आहूजा थे SRK के बहुत बड़े फैन, सिद्धार्थ ने खोला ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ में ‘ये काली काली आंखें’ वाले सीन का राज

Ajay Ahuja Yeh Kaali Kaali Aankhen: नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ इन दिनों चर्चा में हैं। फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इस सीरीज में कई ऐसे सीन हैं, जो कहानी को आगे बढ़ाने के साथ किरदारों की निजी जिंदगी की झलक भी दिखाते हैं। ऐसा ही एक सीन है, जिसमें इंडियन एयरफोर्स के ऑफिसर शाहरुख खान की फिल्म ‘बाजीगर’ के गाने ‘ये काली काली आंखें’ पर डांस करते नजर आते हैं। खासतौर पर स्क्वाड्रन लीडर अजय आहूजा का किरदार निभा रहे सिद्धार्थ।

अब सिद्धार्थ ने इस सीन पर एक्टर सिद्धार्थ ने खुलकर बात की है और बताय है कि आखिर इस गाने को ही सीरीज में क्यों इस्तेमाल किया गया और इसके पीछे क्या खास वजह थी। NDTV को दिए इंटरव्यू में एक्टर ने बताया, ‘अजय आहूजा खुद शाहरुख खान के बहुत बड़े फैन थे और ‘बाजीगर’ फिल्म का ‘ये काली काली आंखें’ गाना उनके फेवरेट गानों में से एक था।

शहीद अजय आहूजा को पसंद था शाहरुख का ये गाना

इसके आगे सिद्धार्थ ने बताया कि फिल्म में इस गाने का इस्तेमाल सोच-समझकर किया गया था। उन्होंने कहा, “आहूजा सर शाहरुख खान के बहुत बड़े फैन थे और उनका पसंदीदा गाना ‘ये काली काली आंखें’ था।” इसका मतलब साफ है कि फिल्म में दिखाया गया यह डांस सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए नहीं था, बल्कि अजय आहूजा की पसंद से भी जुड़ा हुआ था। मेकर्स ने उनके शाहरुख खान के प्रति लगाव को पर्दे पर एक छोटे से ट्रिब्यूट के तौर पर दिखाया।

डांस के पीछे थी एयरफोर्स की खास परंपरा

सिद्धार्थ ने बताया कि इस सीन का एक और मकसद एयर फोर्स के लोगों के बीच आपसी भाईचारे को दिखाना भी था, जहां रैंक और पोजीशन मायने नहीं रखती थी।

सिद्धार्थ ने समझाया, “दूसरी बात यह थी कि एयर फोर्स के सभी सदस्य – बिना किसी रैंक या ओहदे की परवाह किए, जूनियर और सीनियर सब – एक साथ आते थे, डांस करते थे और साथ में ड्रिंक करते थे।” उन्होंने आगे बताया कि मेकर्स ने इस सीन को बनाते समय एयर फोर्स की एक खास परंपरा का सहारा लिया था। उन्होंने कहा, “असल में ‘स्लोश डांस’ नाम की एक परंपरा होती है, जो सुनने में ही साफ समझ आ जाती है। इसलिए हम उस भाईचारे में उस चीज को शामिल करना चाहते थे।”

युद्ध से पहले दिखाना था खुशियों का पल

उन्होंने बताया कि अफसर युद्ध में जाने वाले थे, और कहानी के गंभीर मोड़ पर पहुंचने से पहले दर्शकों को इन जवानों को उनके सबसे खुशहाल और बेफिक्र पल में देखना जरूरी था। इसलिए यह डांस सिर्फ एक म्यूजिकल सीक्वेंस नहीं रहा, बल्कि किरदारों की जिंदगी के एक खूबसूरत पल को यादगार बनाने का जरिया बन गया।

अजय और अलका आहूजा के रिश्ते की भी झलक

सिद्धार्थ ने बताया कि मेकर्स के लिए इसलिए यह बहुत जरूरी था कि हम आहूजा सर और अल्का मैम को एक बहुत ही खूबसूरत और यादगार पल में दिखाएं।” उन्होंने कहा, “हमें बहुत खुशी है कि हम शाहरुख खान के लिए उनके प्यार को सामने ला पाए और उस प्यार को एक छोटा सा सम्मान दे पाए।”

ऑपरेशन सफेद सागर के बारे में

ऑपरेशन सफेद सागर’ में सिद्धार्थ के अलावा जिमी शेरगिल, अभय वर्मा, मिहिर आहूजा, अर्णव भसीन, तारुक रैना, दीया मिर्जा, प्राजक्ता कोली और अमृता बागची भी अहम भूमिकाओं में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *