आगरा में लुटेरी दुल्हन शादी के 5 दिन बाद फरार:4 लाख रुपए के जेवर-मुंह दिखाई की रकम भी ले गई, पुलिस ने भी नहीं की सुनवाई

आगरा में लुटेरी दुल्हन शादी के 5 दिन बाद फरार:4 लाख रुपए के जेवर-मुंह दिखाई की रकम भी ले गई, पुलिस ने भी नहीं की सुनवाई

आगरा में लुटेरी दुल्हन शादी के 5 दिन बाद ससुराल से लाखों रुपए का माल पार कर फरार हो गई। घरवालों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। बिचौलियो को फोन किया तो उसने लड़की को गायब करने के केस में फंसाने की धमकी दी। थाने पर शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज की गई है। आगरा के आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 14 निवासी गुड्‌डी देवी ने बताया कि उनके तीन बेटे हैं। बडा बेटा फ्लावर डेकोरेशन का काम करता है। उसकी शादी के लिए वो लड़की तलाश रही थीं। शमसाबाद के रहने वाले जवाहर सिंह से उनकी मुलाकात हुई। उन्होंने बताया कि प्रयागराज की रहने वाली एक गरीब लड़की है। उसके पिता नहीं है। उसके भाई धारा सिंह को जानता है। उसकी बातों में आकर वो शादी के लिए तैयार हो गई। जवाहर ने उसने कहा कि लड़की पक्ष बेहद गरीब है, ऐसे में दोनों तरफ का खर्चा उन्हें ही उठाना पडे़गा। उसने लड़की पक्ष के लिए डेढ़ लाख रुपए ले लिए। 27 जून 2026 को आगरा में ही शादी की रस्में पूरी हुई। 5 दिन बाद दुल्हन फरार
शादी के 5 दिन बाद 3 जुलाई को सुबह गुड्‌डी देवी उठीं। उन्होंने बहू प्रीति को चाय के लिए आवाज दी। मगर, प्रीति घर पर नहीं थी। इसके बाद उन्होंने उसकी बहुत तलाश की। मगर, उसका पता नहीं चला। जब घर में देखा तो प्रीति करीब 4 लाख रुपए के जेवर, शादी के लिए खरीदे गए कपडे़, मुंह दिखाई में मिले 16 हजार रुपए ले गई थी। बिचौलिए ने दी धमकी
पीड़िता ने बताया कि जब उन्होंने बिचौलिए जवाहर को फोन किया। उसने कहाकि वो पुलिस में शिकायत न करे। वो लड़की को वापस ले आएगा। मगर, कई दिनों तक उसका कोई जवाब नहीं आया। वो धमकी देने लगा कि लड़की को गुम करने के केस में फंसा देगा। इसके बाद पीड़िता ने थाना सिकंदरा में शिकायत की, लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। इसके बाद कोर्ट के माध्यम से एफआईआर दर्ज हुई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *