वंदे मातरम अपमान पर हांसी भाजपा का कैंडल मार्च:कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के इस्तीफे की मांग; जिलाध्यक्ष बोले-वंदे मातरम का अपमान बर्दाश्त नहीं

वंदे मातरम अपमान पर हांसी भाजपा का कैंडल मार्च:कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के इस्तीफे की मांग; जिलाध्यक्ष बोले-वंदे मातरम का अपमान बर्दाश्त नहीं

हांसी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस के खिलाफ कैंडल मार्च निकाला। यह मार्च ‘वंदे मातरम’ के कथित अपमान के विरोध में आयोजित किया गया था। मार्च की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सैनी ने की, जिसमें जिला महामंत्री धर्मवीर रतेरिया सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कैंडल मार्च अंबेडकर चौक से शुरू होकर बडसी गेट और चौपटा बाजार से गुजरा और शहीद स्मारक पर समाप्त हुआ। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की। उनके हाथों में कांग्रेस के विरोध और ‘वंदे मातरम’ के समर्थन में लिखे स्लोगन वाली तख्तियां थीं। ‘वंदे मातरम का अपमान बर्दाश्त नहीं’ भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सैनी ने आरोप लगाया कि 15 अगस्त को कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व में शामिल सोनिया गांधी ने ‘वंदे मातरम’ का अपमान किया, जिसे उन्होंने पूरे देश का अपमान बताया। सैनी ने यह भी कहा कि इससे पहले भी कांग्रेस के बड़े नेताओं पर राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के अपमान के आरोप लगते रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा अब ‘वंदे मातरम’ का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के इस्तीफे की मांग अशोक सैनी ने कैंडल मार्च के माध्यम से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कांग्रेस से यह सुनिश्चित करने को भी कहा कि भविष्य में राष्ट्रीय सम्मान से जुड़े किसी भी विषय का अपमान न हो। सैनी ने चेतावनी दी कि यदि कांग्रेस ने भविष्य में ऐसा कोई कदम उठाया, तो भाजपा बड़े स्तर पर प्रदर्शन कर कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोलेगी। ‘लगातार अपनी आवाज उठाते रहेंगे भाजपा कार्यकर्ता’ भाजपा महामंत्री धर्मवीर रतेरिया ने कहा कि कैंडल मार्च के जरिए कांग्रेस को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि राष्ट्रीय गीत और देश के सम्मान से जुड़े विषयों पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी या अपमान स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इस मुद्दे पर लगातार अपनी आवाज उठाते रहेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *