कैमूर में युवक को सांप ने डसा:कुदरा के डेरवा में मोबाइल लेकर लौट रहे युवक का सांप पर पड़ा पैर; हालत बिगड़ी तो भभुआ रेफर

कैमूर में युवक को सांप ने डसा:कुदरा के डेरवा में मोबाइल लेकर लौट रहे युवक का सांप पर पड़ा पैर; हालत बिगड़ी तो भभुआ रेफर

कुदरा थाना क्षेत्र के डेरवा गांव में एक युवक को सांप ने डस लिया। पीड़ित की पहचान डेरवा गांव निवासी हरिशंकर राम के पुत्र अजय कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कुदरा में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। अजय कुमार ने बताया कि वह गांव में दीपक से अपना मोबाइल फोन लेने गए थे। मोबाइल लेकर पैदल घर लौटते समय रास्ते में एक गड्ढा पार करते वक्त उनका पैर अचानक सांप पर पड़ गया। इसके बाद सांप ने उनके पैर में डस लिया। सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया सांप के डसते ही अजय ने शोर मचाया और परिजनों को सूचना दी। उसकी बिगड़ती हालत देखकर परिजनों ने उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरा पहुंचाया। वहां के चिकित्सा दल ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया। स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों के अनुसार, समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण अजय की हालत फिलहाल स्थिर और खतरे से बाहर है। परिजनों ने राहत की सांस ली है। कुदरा थाना क्षेत्र के डेरवा गांव में एक युवक को सांप ने डस लिया। पीड़ित की पहचान डेरवा गांव निवासी हरिशंकर राम के पुत्र अजय कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कुदरा में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। अजय कुमार ने बताया कि वह गांव में दीपक से अपना मोबाइल फोन लेने गए थे। मोबाइल लेकर पैदल घर लौटते समय रास्ते में एक गड्ढा पार करते वक्त उनका पैर अचानक सांप पर पड़ गया। इसके बाद सांप ने उनके पैर में डस लिया। सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया सांप के डसते ही अजय ने शोर मचाया और परिजनों को सूचना दी। उसकी बिगड़ती हालत देखकर परिजनों ने उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरा पहुंचाया। वहां के चिकित्सा दल ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया। स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों के अनुसार, समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण अजय की हालत फिलहाल स्थिर और खतरे से बाहर है। परिजनों ने राहत की सांस ली है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *