ज्वेलरी शॉप से 15 लाख के जेवर की चोरी:शटर के ऊपर वेंटिलेटर से दुकान में घुसे चोर, चांदी के जेवरात ले गए

ज्वेलरी शॉप से 15 लाख के जेवर की चोरी:शटर के ऊपर वेंटिलेटर से दुकान में घुसे चोर, चांदी के जेवरात ले गए

भागलपुर में रविवार की रात श्री श्याम ज्वेलर्स में चोरी हुई। चोर दुकान के शटर के ऊपरी हिस्से (वेंटिलेटर) से घर में घुसे। करीब 15 लाख रुपए के जेवरात चुराकर ले गए। दुकान मालिक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मुझे रात करीब 1 बजे दुकान के पास संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचा तो ताले के पास एक लड़के को बैठे देखा, जो मुझे देखते ही भाग गया। उस समय ताला बंद होने के कारण मुझे लगा कि चोर ताला तोड़ने की कोशिश कर रहा था और भाग गया। सुबह 10 बजे जब सुरेंद्र कुमार दुकान खोलने पहुंचे, तो चाबी ताले में नहीं लग रही थी और उस पर हथौड़ी के निशान थे। ताला बनवाने वाले को बुलाने के बाद दोपहर लगभग 2 बजे दुकान के अंदर जाने पर चोरी का पता चला। चोर शटर के ऊपर दीवार के रास्ते दुकान में घुसे थे। घटना तिलकामांझी थाना क्षेत्र के हटिया रोड की है। सोने के जेवरात नहीं थे दुकान से चांदी की पायल, बिछिया, लॉकेट और जंतर सहित कई कीमती सामान गायब हैं कुल मिलाकर लगभग 15 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है। सुरेंद्र कुमार ने यह भी जानकारी दी कि दुकान में सोने के आभूषण नहीं रखे गए थे। 2023 में भी उनकी दुकान में इसी तरह की चोरी हुई थी, जिसमें सारा सोना-चांदी का सामान चोरी हो गया था। पिछली घटना से सबक लेते हुए इस बार सोने के जेवर दुकान में नहीं रखे गए थे। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है घटना की सूचना तिलकामांझी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। भागलपुर में रविवार की रात श्री श्याम ज्वेलर्स में चोरी हुई। चोर दुकान के शटर के ऊपरी हिस्से (वेंटिलेटर) से घर में घुसे। करीब 15 लाख रुपए के जेवरात चुराकर ले गए। दुकान मालिक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मुझे रात करीब 1 बजे दुकान के पास संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचा तो ताले के पास एक लड़के को बैठे देखा, जो मुझे देखते ही भाग गया। उस समय ताला बंद होने के कारण मुझे लगा कि चोर ताला तोड़ने की कोशिश कर रहा था और भाग गया। सुबह 10 बजे जब सुरेंद्र कुमार दुकान खोलने पहुंचे, तो चाबी ताले में नहीं लग रही थी और उस पर हथौड़ी के निशान थे। ताला बनवाने वाले को बुलाने के बाद दोपहर लगभग 2 बजे दुकान के अंदर जाने पर चोरी का पता चला। चोर शटर के ऊपर दीवार के रास्ते दुकान में घुसे थे। घटना तिलकामांझी थाना क्षेत्र के हटिया रोड की है। सोने के जेवरात नहीं थे दुकान से चांदी की पायल, बिछिया, लॉकेट और जंतर सहित कई कीमती सामान गायब हैं कुल मिलाकर लगभग 15 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है। सुरेंद्र कुमार ने यह भी जानकारी दी कि दुकान में सोने के आभूषण नहीं रखे गए थे। 2023 में भी उनकी दुकान में इसी तरह की चोरी हुई थी, जिसमें सारा सोना-चांदी का सामान चोरी हो गया था। पिछली घटना से सबक लेते हुए इस बार सोने के जेवर दुकान में नहीं रखे गए थे। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है घटना की सूचना तिलकामांझी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *