आगामी नगरीय निकाय चुनावों के लिए सोमवार को जिले की विभिन्न नगर पालिकाओं एवं नगर परिषद के वार्डों के आरक्षण निर्धारण की लॉटरी पंचायत समिति सभागार डीग में निकाली गई। लॉटरी प्रक्रिया में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग के वार्डों सहित महिला आरक्षण का निर्धारण किया गया। जिला कलेक्टर मयंक मनीष ने कहा कि नगरीय निकायों में वार्डों के आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नियमानुसार संपन्न कराई गई है। उन्होंने कहा कि आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया में निर्धारित प्रावधानों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया गया और संबंधित अधिकारियों को प्रक्रिया के आवश्यक अभिलेख एवं रिकॉर्ड संधारित करने के निर्देश दिए गए हैं।

