‘किसी और की चमड़ी क्यों पहन रहे हो?’ लेदर फैशन पर अदा शर्मा ने कही थी ऐसी बात, फैंस बोले- ये खुद मीट-चिकन खाते हैं

‘किसी और की चमड़ी क्यों पहन रहे हो?’ लेदर फैशन पर अदा शर्मा ने कही थी ऐसी बात, फैंस बोले- ये खुद मीट-चिकन खाते हैं

Ada Sharma social media: एक्ट्रेस अदा शर्मा अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। अब उन्होंने लेदर फैशन को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। अदा ने सवाल उठाया कि जब फैशन में लेदर के विकल्प मौजूद हैं तो जानवरों की खाल से बने कपड़े, जूते और एक्सेसरीज पहनने की जरूरत ही क्या है। उनका कहना है कि किसी जानवर को मारकर उसकी चमड़ी पहनना फैशन नहीं होना चाहिए।

अदा ने लेदर इंडस्ट्री और फैशन में जानवरों की खाल के इस्तेमाल पर बात करते हुए कहा कि लोगों को जानवरों के प्रति दया दिखाने की बात करने के साथ-साथ अपने फैशन में भी इसका ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने खास तौर पर उन लोगों से अपील की जो सोशल मीडिया पर प्रभाव रखते हैं कि वे जानवरों की खाल से बने कपड़े और दूसरी चीजें पहनने से बचें, क्योंकि लोग उन्हें देखकर प्रभावित होते हैं।

‘किसी और की चमड़ी क्यों चाहिए?’

जब हर्ष और भारती ने अदा से लेदर को लेकर सवाल किया कि फैशन इंडस्ट्री में इसके विकल्प मौजूद हैं और वे दिखने में लगभग वैसे ही हो सकते हैं, तो असली लेदर की जरूरत क्यों है। उन्होंने कहा कि लोगों का ये सोचना कि फैशन के लिए ‘प्योर लेदर’ ही चाहिए, उन्हें समझ नहीं आता।

उन्होंने जानवरों की खाल से सामान बनाने की प्रक्रिया का उदाहरण देते हुए कहा कि किसी सांप को मारकर उसकी खाल उतारना और फिर उससे बेल्ट बनाना किस तरह फैशन हो सकता है। अदा ने इस सोच को बेहद परेशान करने वाला बताया।

‘कोई जानवर दूसरे जानवर की चमड़ी पहनकर नहीं घूमता’

अदा ने इंसानों की सोच पर भी सवाल उठाया। उनका कहना था कि कोई दूसरा जानवर किसी दूसरे जानवर की चमड़ी पहनकर नहीं घूमता, लेकिन इंसान ऐसा करता है। उन्होंने इसे इंसानी सोच का एक ‘पॉवर्ड’ यानी ताकतवर लेकिन परेशान करने वाला पहलू बताया।

उन्होंने लेदर फैशन में इस्तेमाल होने वाले जानवरों की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि एलिगेटर्स को लाइन में लटकाए जाने जैसे दृश्य बेहद दुखद हैं। अदा के मुताबिक, इस तरह के फैशन को बढ़ावा देने के बजाय लोगों को इसके विकल्पों पर विचार करना चाहिए।

ब्रांड्स और एक्टर्स से भी की अपील

अदा शर्मा ने ब्रांड्स और एक्टर्स से भी अपील की कि अगर वे ऐसा कर सकते हैं तो जानवरों की खाल से बने फैशन प्रोडक्ट्स पहनने से बचें। उन्होंने कहा कि मशहूर लोग जो पहनते हैं, उन्हें देखकर दूसरे लोग भी उसे अपनाने के लिए प्रेरित होते हैं। इसलिए उनकी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। अदा के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के बीच अलग-अलग राय देखने को मिली। कुछ यूजर्स ने उनके विचारों की तारीफ की, जबकि कुछ ने उनकी बात पर सवाल भी उठाए।

Ada Sharma
यूजर्स ने किया ऐसा कमेंट

एक यूजर ने कमेंट किया कि ‘वंतारा फैमिली बिर्किन्स ले जा रही है।’ वहीं दूसरे यूजर ने सवाल उठाया कि अगर कोई खुद नॉनवेज खाता है तो जानवरों के प्रति दया की बात करना क्या दोगलापन नहीं है। साथ ही, तीसरे ने लिखा, ‘जानवरों पर दया करो, जियो और जीने दो।’ एक अन्य कमेंट में कहा गया कि जिन लोगों को अदा ये बात कह रही हैं, भारती खुद मीट और चिकन खाते हैं और फिर ऐसी बातों पर प्रतिक्रिया देते हैं। इस कमेंट पर अदा की ओर से ‘गुड माइंडसेट’ लिखा गया। दरअसल, अदा शर्मा का ये बयान अब सोशल मीडिया पर लेदर फैशन, जानवरों के इस्तेमाल और व्यक्तिगत पसंद को लेकर बहस का विषय बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *