जालोर के बागरा थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सियाणा गांव से अमराराम (36) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 15 अगस्त को दबिश देकर उसके कब्जे से देशी टोपीदार एक नाली बंदूक बरामद की। यह कार्रवाई 24 घंटे में अवैध हथियार के खिलाफ पुलिस की तीसरी कार्रवाई बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर हथियार की खरीद-फरोख्त और उसके स्रोत को लेकर जांच शुरू कर दी है। दबिश देकर आरोपी को पकड़ा एसपी शैलेन्द्रसिंह इन्दोलिया के निर्देश पर थानाधिकारी मोहनलाल गर्ग के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई थी। टीम ने 15 अगस्त को सरहद सियाणा में दबिश दी। तलाशी के दौरान बागरा थाना क्षेत्र के नबी निवासी अमराराम पुत्र प्रभुराम कोडिया के कब्जे से देशी टोपीदार एक नाली बंदूक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हथियार के स्रोत की जांच जारी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। अब हथियार कहां से खरीदा गया और इसकी खरीद-फरोख्त में कौन लोग शामिल हैं, इसे लेकर आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले में आगे अनुसंधान कर रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी मोहनलाल गर्ग, एएसआई सुनील कुमार गुर्जर, हेड कांस्टेबल रामलाल और कांस्टेबल आसुसिंह शामिल रहे।

