अमरोहा जनपद के नेशनल हाईवे-9 पर रविवार और सोमवार की दरमियानी रात कांवड़ियों के साथ चल रहे एक डीजे में अचानक आग लग गई। यह घटना रजबपुर थाना क्षेत्र में हुई। आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। डीजे में आग लगते ही मौके पर मौजूद कांवड़ियों में हड़कंप मच गया। हालांकि, साथी कांवड़ियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। देखें, 2 तस्वीरें… इस घटना का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में डीजे के ऊपर से धुआं निकलता साफ दिखाई दे रहा है, और कांवड़िये आग बुझाते हुए नजर आ रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने कांवड़ियों को आवश्यक सहयोग प्रदान किया और स्थिति को नियंत्रित किया। आग के विकराल रूप लेने से पहले ही उसे बुझा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग बुझने के बाद कांवड़ियों ने डीजे को वापस भेज दिया और अपनी यात्रा जारी रखी।

