न्यायालय परिसर में हुआ पौधारोपण

न्यायालय परिसर में हुआ पौधारोपण

खण्डार. स्वतंत्रता दिवस पर तालुका विधिक सेवा समिति खण्डार के तत्वावधान में न्यायालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति अध्यक्ष एवं सिविल न्यायाधीश रविन्द्र कुमार ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में अभिभाषक संघ अध्यक्ष गोविंद मथुरिया सहित पैनल अधिवक्ताओं, अधिकार मित्रों एवं न्यायिक कर्मचारियों ने सहभागिता की। उपस्थित लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया। न्यायाधीश रविन्द्र कुमार ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन के साथ जीवन का आधार हैं। उन्होंने अधिकाधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में स्वच्छ, स्वस्थ एवं हरित वातावरण के निर्माण का संकल्प लिया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *