जैविक आदान बनाने का दिया प्रशिक्षण

जैविक आदान  बनाने का दिया प्रशिक्षण

कोयला. राष्ट्रीय मिशन प्राकृतिक खेती योजना के तहत ग्राम पंचायत बड़ा में 125 किसानों को प्राकृतिक खेती से लाभान्वित किया जा रहा है जिनको जैविक खेती के लिए जागरूक करने के साथ-साथ जैविक आदानों जैसे जीवमृत बीजामृत नीमास्त्र को तैयार करने का प्रशिक्षण दिया गया ।जैविक विधि समझाकर इसका उपयोग प्राकृतिक खेती में करने के लिए प्रेरित किया गया।प्रशिक्षण के दौरान सहायक कृषि अधिकारी रविंद्र कुमार नगर, वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक सुरेश मेहता, कृषि सखी कृष्णा मेहता एवं किशोरी पंकज ने किसानों को जैविक आदान बनाने की विधि का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती में स्थानीय स्तर पर तैयार किए जाने वाले जैविक आदानों के उपयोग से खेती की लागत कम करने तथा मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने में सहायता मिलती है। योजना के तहत प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को 8 हजार रुपये तक का अनुदान दिया जा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *