अशोकनगर में जिला पंचायत सदस्य से मारपीट:जमीन पर गिराकर लाठी-डंडों, पत्थरों से पीटा, बेटा और एक अन्य व्यक्ति भी घायल

अशोकनगर में जिला पंचायत सदस्य से मारपीट:जमीन पर गिराकर लाठी-डंडों, पत्थरों से पीटा, बेटा और एक अन्य व्यक्ति भी घायल

अशोकनगर में शिवपुरी के जिला पंचायत सदस्य मनीराम लोधी (47) उनके बेटे सहित एक अन्य व्यक्ति के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। जिसका वीडियो भी सामने आया है। घटना 14 अगस्त की बताई जा रही है। वीडियो में कुछ लोग जिला पंचायत सदस्य मनीराम लोधी को डंडों, पत्थरों और लात-घूंसों से पीटते दिख रहे हैं। उनके बेटे सुरेंद्र लोधी को भी जमीन पर गिराकर पीटा गया। साथ ही साहिल नामक व्यक्ति को भी पीटा गया। तीनों को चोटे भी आई हैं। महोली गांव निवासी मनीराम लोधी ने बताया कि वह 14 अगस्त को वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा लगाने को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल होने आए थे। इसी दौरान मंगल सिंह लोधी निवासी राजपुर पिछोर कुछ साथियों के साथ पहुंचा और विवाद हो गया 15-20 साथियों के साथ मिलकर की मारपीट विवाद बढ़ने की आशंका में मनीराम लोधी और उनके साथी प्रदर्शन स्थल से चले गए। कुछ दूर पैदल चलने के बाद मंगल सिंह अपने 15-20 साथियों के साथ तीन-चार गाड़ियों में आया। उन पर सीधे हमला कर दिया। हमलावरों ने सड़क के किनारे डंडों-पत्थरों से मारपीट की। मनीराम लोधी के मुताबिक, जब पुलिस उन्हें अपनी गाड़ी में ले जा रही थी। तब भी मंगल सिंह उसके साथियों ने पुलिस की गाड़ी रोकने का प्रयास किया। मंगल सिंह लोधी को पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी का करीबी बताए जातें हैं। घटना के बाद मनीराम लोधी थाने पहुंचे। जहां उनका एक्स-रे और मेडिकल कराया गया। पुलिस ने उन्हें बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद केस दर्ज किया जाएगा। आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *