Harmanpreet Singh के 2 गोल से जीता भारत, World Cup में वेल्स को 3-1 से हराया

Harmanpreet Singh के 2 गोल से जीता भारत, World Cup में वेल्स को 3-1 से हराया

(मोना पार्थसारथी)
एम्सटेलवीन, 15 अगस्त विश्व कप के पहले मैच में वेल्स को 3 -1 से हराने के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने इस प्रदर्शन पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि पहले मैच में अच्छे अंतर से जीत दर्ज करके पूरे तीन अंक हासिल करना महत्वपूर्ण था। पूल डी के पहले मैच में भारत के लिये दो गोल करने वाले ‘मैन आफ द मैच’ हरमनप्रीत ने कहा ,‘‘ हमने बहुत अच्छा खेला। हमारा लक्ष्य यही था कि मैच दर मैच मौके बनाने हैं और गोल करने हैं।मैन आफ द मैच या कौन गोल कर रहा है, यह महत्वपूर्ण नहीं है। बस गोल होने चाहिये। उसी मानसिकता से खेले थे।’’
उन्होंने जीत के साथ शुरूआत को अहम बताते हुए कहा ,‘‘ पहले मैच में जीत का अंतर अच्छा रखना था।हम 3 -1 से जीते और तीन अंक लिये जो अच्छा परिणाम है।’’
आखिरी मिनटों में वेल्स ने गोल करके भारत को क्लीन शीट नहीं लेने दी लेकिन हरमनप्रीत ने कहा कि आने वाले मैचों में उनकी टीम गलतियों से सबक लेकर खेलेगी। उन्होंने कहा ,‘‘ हमने अपनी पूरी कोशिश की लेकिन उन्होंने भी अच्छा खेला।यह पहला ही मैच था और कोशिश करेंगे कि आगे के मैचों में गलती नहीं हो। ’’
भारत ने तीनो गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किये जबकि कोच क्रेग फुल्टोन फील्ड गोल पर भी लगातार जोर देते आये हैं।इस बारे में पूछने पर भारतीय कप्तान ने कहा ,‘‘ हमारी फॉरवर्ड पंक्ति ने अच्छा प्रदर्शन किया और कई पेनल्टी कॉर्नर बनाये। वे फील्ड गोल करें या पीसी बनाये, टीम के लिये गोल होना अहम है। ’’
विश्व कप से पहले भारतीय टीम के प्रदर्शन के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि उतार चढाव खेल का हिस्सा है।अभी टीम का फोकस विश्व कप पर है और टीम अच्छे फॉर्म में है, अच्छी तैयारी से आई है और जीत का पूरा यकीन है। 

(मोना पार्थसारथी)
एम्सटेलवीन, 15 अगस्त विश्व कप के पहले मैच में वेल्स को 3 -1 से हराने के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने इस प्रदर्शन पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि पहले मैच में अच्छे अंतर से जीत दर्ज करके पूरे तीन अंक हासिल करना महत्वपूर्ण था। पूल डी के पहले मैच में भारत के लिये दो गोल करने वाले ‘मैन आफ द मैच’ हरमनप्रीत ने कहा ,‘‘ हमने बहुत अच्छा खेला। हमारा लक्ष्य यही था कि मैच दर मैच मौके बनाने हैं और गोल करने हैं।

मैन आफ द मैच या कौन गोल कर रहा है, यह महत्वपूर्ण नहीं है। बस गोल होने चाहिये। उसी मानसिकता से खेले थे।’’
उन्होंने जीत के साथ शुरूआत को अहम बताते हुए कहा ,‘‘ पहले मैच में जीत का अंतर अच्छा रखना था।

हम 3 -1 से जीते और तीन अंक लिये जो अच्छा परिणाम है।’’
आखिरी मिनटों में वेल्स ने गोल करके भारत को क्लीन शीट नहीं लेने दी लेकिन हरमनप्रीत ने कहा कि आने वाले मैचों में उनकी टीम गलतियों से सबक लेकर खेलेगी। उन्होंने कहा ,‘‘ हमने अपनी पूरी कोशिश की लेकिन उन्होंने भी अच्छा खेला।यह पहला ही मैच था और कोशिश करेंगे कि आगे के मैचों में गलती नहीं हो। ’’
भारत ने तीनो गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किये जबकि कोच क्रेग फुल्टोन फील्ड गोल पर भी लगातार जोर देते आये हैं।

इस बारे में पूछने पर भारतीय कप्तान ने कहा ,‘‘ हमारी फॉरवर्ड पंक्ति ने अच्छा प्रदर्शन किया और कई पेनल्टी कॉर्नर बनाये। वे फील्ड गोल करें या पीसी बनाये, टीम के लिये गोल होना अहम है। ’’
विश्व कप से पहले भारतीय टीम के प्रदर्शन के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि उतार चढाव खेल का हिस्सा है।

अभी टीम का फोकस विश्व कप पर है और टीम अच्छे फॉर्म में है, अच्छी तैयारी से आई है और जीत का पूरा यकीन है।

​Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *