पाली जिला मुख्यालय पर शनिवार को बांगड़ स्टेडियम में स्वाधीनता दिवस का जिलास्तरीय समारोह आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पशुपालन, गोपालन, डेयरी व देवस्थान विभाग केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने ध्वजारोहण किया। उसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल का संदेश पढ़कर सभी को सुनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्टेडिमय में शहरवासी मौजूद रहे।


