रायसेन में आदिवासी वेशभूषा में पहुंचे मंत्री पटेल, फहराया तिरंगा:खुली जीप में परेड का निरीक्षण किया; पुलिस-होमगार्ड और विद्यार्थियों का मार्चपास्ट

रायसेन में आदिवासी वेशभूषा में पहुंचे मंत्री पटेल, फहराया तिरंगा:खुली जीप में परेड का निरीक्षण किया; पुलिस-होमगार्ड और विद्यार्थियों का मार्चपास्ट

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रायसेन में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने ध्वजारोहण किया। मंत्री पटेल विशेष आदिवासी वेशभूषा में समारोह में शामिल हुए। ध्वजारोहण के पश्चात मंत्री पटेल ने परेड की सलामी ली। उन्होंने खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण भी किया। इस दौरान पुलिस बल, होमगार्ड तथा स्कूली विद्यार्थियों की टुकड़ियों ने मार्चपास्ट में हिस्सा लिया। यह मुख्य जिला स्तरीय समारोह रायसेन जिला मुख्यालय के होमगार्ड ग्राउंड पर भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, नगर पालिका अध्यक्ष सविता सेन, कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा और एसपी आशुतोष गुप्ता सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। इस अवसर पर मंत्री ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *