कैथल में दुकानदार से 3.70 लाख रुपए हड़पे:सीमेंट सप्लाई का झांसा दिया, यूपी के दो ठग गिरफ्तार

कैथल में दुकानदार से 3.70 लाख रुपए हड़पे:सीमेंट सप्लाई का झांसा दिया, यूपी के दो ठग गिरफ्तार

कैथल में सीमेंट की डीलरशिप और सीमेंट सप्लाई देने का झांसा देकर 3 लाख 70 हजार रुपए ऑनलाइन पैसे ठगने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों ने व्यक्ति को शुरू में एक हजार थैले सीमेंट भेजने का झांसा दिया था, लेकिन रुपए लेकर सामान नहीं भेजा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रमोद कुमार निवासी गांव अहिकौरा जिला चंदौली उत्तर प्रदेश व विशाल सिंह निवासी जय प्रकाश नगर जिला चंदौली उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। दुकानदार ने शिकायत दी पुलिस को दी शिकायत में गांव रामदास सैर निवासी सर्वजीत सिंह ने बताया कि उसकी कांगथली मेन रोड पर सीमेंट की दुकान है। उसकी ऑनलाइन माध्यम से योगेश पटेल नामक व्यक्ति से सीमेंट लेने के संबंध में बातचीत हुई। आरोपी ने उसे सीमेंट की डीलरशिप के लिए पहले 1 लाख 25 हजार रुपए जमा करवाने की बात कही। शिकायतकर्ता के अनुसार उसने आरोपी द्वारा बताए गए बैंक खाते में अलग-अलग तिथियों पर 75 हजार रुपए तथा 50 हजार रुपए, कुल 1 लाख 25 हजार रुपए जमा करवाए। एडवांस पेमेंट कहकर पैसे लिए इसके बाद आरोपी ने उसे 1000 कट्टे सीमेंट भेजने का भरोसा देते हुए सीमेंट की एडवांस पेमेंट के तौर पर 2 लाख 45 हजार रुपए और जमा करवाने को कहा। शिकायतकर्ता ने दिनांक 06 जनवरी 2026 को बताए गए खाते में 2 लाख 45 हजार रुपए जमा कर दिए। इस प्रकार शिकायतकर्ता द्वारा कुल 3 लाख 70 हजार रुपए की राशि जमा करवाई गई। शिकायत के अनुसार आरोपी ने न तो सीमेंट की डिलीवरी की और न ही पैसे वापस किए। शिकायतकर्ता ने बताया कि पैसे वापस मांगने पर आरोपी द्वारा उससे जीएसटी के 18 प्रतिशत रुपये और देने की मांग की गई तथा पैसे वापस नहीं करने की धमकी भी दी गई। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन श्योकंद ने बताया कि जिस बारे थाना सीवन में मामला दर्ज किया गया था। उक्त ठगी में दोनों आरोपियों के बैंक खाते इस्तेमाल हुए थे। दोनों आरोपियों से मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *