सीएम साय 9 बजे पुलिस परेड ग्राउंड में करेंगे ध्वजारोहण:रायपुर ग्रामीण कमिश्नरेट का ऐलान संभव, सेंट्रल फोर्सेज के साथ 17 प्लाटून करेंगे मार्च पास्ट

सीएम साय 9 बजे पुलिस परेड ग्राउंड में करेंगे ध्वजारोहण:रायपुर ग्रामीण कमिश्नरेट का ऐलान संभव, सेंट्रल फोर्सेज के साथ 17 प्लाटून करेंगे मार्च पास्ट

आज 15 अगस्त पर सीएम विष्णु देव साय सुबह 9 बजे रायपुर के परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण करेंगे। संभावना जताई जा रही है कि पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम को लेकर बड़ा ऐलान हो सकता है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड से दुर्ग या बिलासपुर में कमिश्नरेट लागू करने की घोषणा कर सकते हैं। इसके साथ ही रायपुर कमिश्नरेट का दायरा पूरे जिले तक बढ़ाने की भी चर्चा है। फिलहाल शहरी रायपुर में कमिश्नरेट और ग्रामीण क्षेत्र में अलग एसपी व्यवस्था है। हालांकि, अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सभी की नजरें मुख्यमंत्री के स्वतंत्रता दिवस संबोधन पर टिकी हैं। रायपुर में कमिश्नरेट सिस्टम 23 जनवरी 2026 से लागू हुआ था। 17 प्लाटून का मार्च पास्ट, डॉग-हॉर्स शो भी गुरुवार को फाइनल ड्रेस रिहर्सल हुई। इसमें 17 प्लाटून ने पूरे जोश के साथ मार्च पास्ट किया। इस बार मुख्य समारोह में केंद्रीय सुरक्षा बल, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल और जिला पुलिस बल की टुकड़ियां शामिल होंगी। इनके अलावा जेल, नगर सेना और एनसीसी के दल भी परेड का हिस्सा रहेंगे। समारोह में डॉग शो और हॉर्स शो के साथ स्कूली बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियां भी होंगी। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने जायजा लिया प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम और एडीजी विवेकानंद सिन्हा की मौजूदगी में पुलिस आयुक्त संजीव शुक्ला और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने समारोह स्थल का निरीक्षण किया था। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, परेड, मंच, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को देखा और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान मुख्यमंत्री के सुरक्षा अधिकारी हरीश तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस परेड ग्राउंड पहुंचे। उन्होंने ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। समारोह के दौरान स्वतंत्रता दिवस के मुख्य आयोजन की तरह ही सभी कार्यक्रमों का अभ्यास किया गया। अधिकारियों ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को व्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से आयोजित करने के लिए सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। फुल ड्रेस रिहर्सल के जरिए समारोह के दौरान होने वाली गतिविधियों और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। 29 जुलाई से चल रही थी तैयारी, परेड की तैयारी 29 जुलाई से चल रही थी। इसके तहत जवानों और अलग-अलग दलों ने लगातार अभ्यास किया। गुरुवार को फाइनल ड्रेस रिहर्सल में परेड को उसी तरह कराया गया, जिस तरह 15 अगस्त को मुख्य समारोह में किया जाएगा। परेड प्रभारी सूरज सिंह परिहार ने बताया कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम होने के कारण तैयारियों को लेकर विशेष अभ्यास कराया गया है। आज (15 अगस्त) मार्च पास्ट के बाद मुख्यमंत्री का संबोधन होगा। इसके बाद मेडल सेरेमनी, डॉग शो, हॉर्स शो और स्कूली बच्चों के कार्यक्रम होंगे। 17 प्लाटून में सेंट्रल फोर्सेज की टुकड़ियां भी प्लाटून में सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, सशस्त्र सीमा बल, बिहार पुलिस सहित छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल पुरुष, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल महिला, छत्तीसगढ़ पुलिस (पुरुष)। जेल पुलिस (पुरुष), नगर सेना (पुरुष), नगर सेना (महिला), एनसीसी की बालक-बालिका टुकड़ियां, घुड़सवार दल, डॉग स्क्वॉड एवं बैंड प्लाटून शामिल होंगे। वहीं महिला बैगपाइपर बैंड की ओर से आरक्षक सोनबती ठाकुर के नेतृत्व में प्रस्तुति दी जाएगी जो मार्चिंग प्रेजेंटेशन होगी। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम आज (15 अगस्त) के मुख्य समारोह को देखते हुए पुलिस ने पुलिस परेड ग्राउंड और आसपास के इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। कार्यक्रम में आने वाले लोगों की सुरक्षा और भीड़ को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई है। मार्च पास्ट के बाद होगा रंगारंग कार्यक्रम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद परेड और मार्च पास्ट होगा। मुख्यमंत्री का संबोधन, मेडल सेरेमनी, डॉग शो और हॉर्स शो के बाद स्कूली बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान पुलिस और सुरक्षा बलों की टुकड़ियों का मार्च पास्ट मुख्य आकर्षण रहेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *